शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक और अन्य से जुड़े एक धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि ‘टॉप्स ग्रुप' के प्रबंध निदेशक एम. शशिधरन को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सोमवार को गिरफ्तार किया गया. प्रवर्तन निदेशालय, सुरक्षा सेवा देने वाली एक निजी कंपनी और सरनाईक के बीच कथित लेन-देन में शशिधरन की भूमिका की जांच कर रही है. शशिधरन ने हाल ही में मुम्बई पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी और ‘टॉप्स सिक्योरिटी ग्रुप' के पूर्व निदेशक रमेश अय्यर पर कम्पनी और उसके लेनदेन में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था.
इससे पहले अय्यर ने ‘सिक्योरिटी ग्रुप' और उसके प्रमोटर राहुल नंदा के खिलाफ कम्पनी और उसके लेनदेन में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था. इस मामले में ईडी ने सरनाईक के सहयोगी अमित चंदोले को गिरफ्तार किया है. सूत्र ने बताया कि केन्द्रीय जांच एजेंसी मामले में अमित चंदोले की भूमिका और सरनाईक, ‘टॉप्स सिक्योरिटी ग्रुप' और नंदा के साथ कथित समझौते की जांच कर रही है. मीडिया की खबरों के अनुसार नंदा ने सभी आरोपों को खारिज किया है. अय्यर का आरोप लगाया था कि 2014 में मुम्बई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) का कम्पनी से 350 से 500 गार्ड लेने का करार था और सुरक्षा कम्पनी ने सिर्फ 70 फीसदी ही गार्ड दिए और एमआरडीए द्वारा इस संबंध में भुगतान की गई राशि का कुछ हिस्सा आरोपी के निजी खातों में गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं