विज्ञापन

एक फ्लाइट कैंसिल, दो हो गईं डायवर्ट... अमृतसर के आसमान में दिखी ड्रोन जैसी चीज

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आसमान में दिखाई दी संदिग्ध वस्तु ड्रोन थी या कुछ और. हालांकि, एहतियात के तौर पर इन तीनों फ्लाइट्स के संचालन में बदलाव किया गया है.

एक फ्लाइट कैंसिल, दो हो गईं डायवर्ट... अमृतसर के आसमान में दिखी ड्रोन जैसी चीज
तीन फ्लाइट हुईं डायवर्ट
NDTV

पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली से अमृतसर जाने वाली एक फ्लाइट को वापस दिल्ली बुला लिया गया है. वहीं, अमृतसर से दिल्ली जाने वाली एक दूसरी फ्लाइट को अमृतसर में ही रोक दिया गया और बाद में उसे कैंसिल कर दिया गया. तीसरी एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट, जो शारजाह से अमृतसर की तरफ आ रही थी, उसे दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया गया.

इन तीनों घटनाओं में एक बात समान बताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, आसमान में ड्रोन जैसी कोई वस्तु दिखाई देने के बाद एहतियातन इन फ्लाइट्स को डायवर्ट या कैंसिल किया गया.

आधिकारिक तौर पर अभी तक पंजाब सरकार की ओर से इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, एनडीटीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से अमृतसर जाने वाली फ्लाइट को वापस दिल्ली बुला लिया गया. वहीं, अमृतसर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है. इसके अलावा, शारजाह से अमृतसर की तरफ आ रही एक अन्य फ्लाइट को दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया है.

जिस फ्लाइट को अमृतसर से दिल्ली जाना था और जिसे कैंसिल किया गया है, उसके यात्रियों को इस संबंध में एक मैसेज भी भेजा गया है. यात्रियों को बताया गया है कि उनकी फ्लाइट करीब तीन घंटे की देरी से संचालित होगी.

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आसमान में दिखाई दी संदिग्ध वस्तु ड्रोन थी या कुछ और. हालांकि, एहतियात के तौर पर इन तीनों फ्लाइट्स के संचालन में बदलाव किया गया है. एनडीटीवी को सूत्रों से पता चला है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी इस मामले पर किसी से बात नहीं कर रही है लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों के मुताबिक़ यह कन्फर्म है कि कोई ड्रोन नुमा वस्तु देखे जाने के कारण ही फ्लाइट वापिस दिल्ली भेजी गई है.

एनडीटीवी ने जब दिल्ली से अमृतसर जाने वाली फ्लाइट के एक यात्री से बात की थी तो उन्होंने बताया कि हमें सुबह 10.15 पर लैंड करना था. लेकिन ऐसा हुआ नहीं, सिर्फ एक अनाउंसमेंट हुई कि ड्रोन एक्टिविटी की वजह से लैंड नहीं किया जा सकता है. हम 40 से 45 मिनट तक हवा में ही थे. फ्लाइट फिर चंडीगढ़ लैंड हो गई. 

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब एक संवेदनशील राज्य माना जाता है क्योंकि इसकी सीमा पाकिस्तान से लगती है. यही वजह है कि यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है.कई मौकों पर ड्रोन के जरिए क्योंकि पंजाब में ड्रग्स भी सप्लाई होते हैं, इस वजह से भी ज्यादा सावधानी बरती जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab, Punjab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com