देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol Price) की कीमतें आसमान छू रही हैं. दिल्ली से लेकर मुंबई तक और भोपाल से लेकर बेंगलुरु तक 1 लीटर पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है. इस बीच केंद्रीय राज्यमंत्री (पेट्रोलियम और नेचुरल गैस) रामेश्वर तेली का बयान सामने आया है. उन्होंने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की तुलना पैकेज्ड मिनरल वाटर से की है और कहा है कि ऐसे पानी की कीमत ज्यादा होती है. उन्होंने ये भी बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों पर लगे करों से लोगों को सरकार द्वारा मुफ्त वैक्सीन मुहैया करवाई जा रही है. उन्होंने पेट्रोल
शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि पेट्रोल की कीमत ज्यादा नहीं हैं, लेकिन टैक्स लगाया जाता है और यह भी संसाधन जुटाने का एक जरिया है. मंत्री ने कहा कि असम उन राज्यों में शामिल है जहां पेट्रोल पर सबसे कम वैट है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत अधिक नहीं है, इसमें टैक्स शामिल है. मिनरल वाटर की कीमत इससे कहीं अधिक है. पेट्रोल की कीमत 40 रुपये है. असम सरकार इस पर 28 रुपये वैट लगाती है. पेट्रोलियाम मंत्रालय 30 रुपये लगाता है तो यह 98 रुपये का हो जाता है. लेकिन अगर आप हिमालय का पानी पीते हैं तो एक बोतल की कीमत 100 रुपये है. पानी की कीमत ज्यादा है, तेल की नहीं.
मंत्री ने कहा कि मुफ्त वैक्सीन के लिए पैसा केंद्र सरकार द्वारा वसूले जाने वाले करों से ही तो आता है. उन्होंने आगे कहा कि ईंधन की कीमतें अधिक नहीं है, लेकिन इसमें टैक्स लगाया जाता है. आपने मुफ्त टीका लिया होगा, उसके लिए पैसा कहां से आएगा? आपने टीके के लिए पैसे का भुगतान नहीं किया. इसी तरह से फ्री वैक्सीन के लिए पैसा जुटाया गया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है. यहां राज्य सरकार ने पेट्रोल पर अधिकतम वैट लगाया है. यहां तक कि अगर हम कीमत कम करते हैं तो भी वे कम नहीं करेंगे. राज्य सरकार द्वारा वैट कम किया जा सकता है. मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष शासित सरकारें सोचती हैं कि अगर ईंधन की कीमतें अधिक रहती हैं तो इसका दोष केंद्र को दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं