विज्ञापन

कट्टरपंथी, महिलाओं से रहता था दूर... भारतीय कैप्टन पर हमला करने वाले को-पायलट के बारे में क्या-क्या पता चला?

भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला को-पायलट कौन है? उसका नाम अब तक सामने नहीं आया है. और अब उसकी ओमान की नागरिकता पर भी सवाल उठ रहे हैं.

कट्टरपंथी, महिलाओं से रहता था दूर... भारतीय कैप्टन पर हमला करने वाले को-पायलट के बारे में क्या-क्या पता चला?
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला कर दिया था.
AFP
  • दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया और विमान को क्रैश करने की कोशिश की
  • यात्रियों और पायलटों ने मिलकर को-पायलट को काबू में किया और विमान को सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड कराया गया
  • को-पायलट ओमान का नागरिक बताया गया है, लेकिन उसकी नागरिकता को लेकर अब सवाल भी खड़े होने लगे हैं
नई दिल्ली:

दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 के भारतीय कैप्टन स्मित मछार पर को-पायलट ने चाकू से हमला कर दिया. देखते ही देखते ही फ्लाइट 18 हजार फीट नीचे आ गई. उसने प्लेन को अपने कब्जे में लेकर क्रैश करने की कोशिश की, लेकिन यात्रियों ने उसे काबू में कर लिया. इसके बाद विमान में यात्रा कर रहे पायलटों की मदद से विमान को सऊदी अरब में उतारा गया. 

को-पायलट के बारे में अब तक बस इतना ही पता चल सका है कि वह ओमान का नागरिक है. उसे हिरासत में ले लिया गया था और गुरुवार को उसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को सौंप दिया गया. 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे 'आतंकी घटना' करार दिया है. हालांकि, को-पायलट की इस हरकत के पीछे उसका मकसद क्या था, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

को-पायलट के बारे में क्या पता है?

को-पायलट के साथ काम करने वालों ने उसके बारे में काफी कुछ बताया है. Flydubai के एक पायलट ने इजरायल के 'चैनल 16 न्यूज' से बात करते हुए उस को-पायलट के बारे में बताया कि वह कट्टरपंथी है.

पायलट ने कहा कि आरोपी हमलावर सिर्फ आठ महीने पहले ही Flydubai से जुड़ा था. उन्होंने आगे कहा, 'वह दिन भर बहुत ज्यादा नमाज पढ़ता था. वह महिलाओं से हाथ तक नहीं मिलाता था.'

यह भी पढ़ेंः हवा में टेरर, भारतीय पायलट बना फाइटर… समझिए Flydubai की फ्लाइट में क्या-क्या हुआ था?

Latest and Breaking News on NDTV

क्या ओमान का नागरिक है को-पायलट?

अब तक तो यही पता चला है कि वह को-पायलट ओमान का नागरिक है. हालांकि, उसकी ओमान की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इजरायली कानून के मुताबिक, अगर कोई एयरलाइन इजरायल में काम करना चाहती है, तो सिर्फ उन्हीं देशों के पायलटों को देश में प्लेन में उतारने की इजाजत होती है, जिनके साथ इजरायल के औपचारिक संबंध हैं.

इजरायल के ओमान के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं और ओमान के नागरिकों को यहां आने से पहले वीजा लेना जरूरी होता है.

'टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की परिवहन मंत्री मिरी रेगेव ने सिविल एविएशन अथॉरिटी से जांच करने को कहा है कि क्या UAE ने को-पायलट को विमान उड़ान की इजाजत देकर एविएशन एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है.

इस मामले की जानकारी रखने वाले दूसरे सूत्रों ने 'चैनल 12' को बताया कि ओमान के पायलट के पास दो देशों की नागरिकता थी. हो सकता है कि इसी वजह से उसे विमान उड़ाने की इजाजत मिली हो, क्योंकि दोनों देशों के बीच यात्रा पर सख्त पाबंदियां हैं.

यह भी पढ़ेंः 'मुझे कुछ हुआ तो मेरे बच्चों का क्या होगा', यात्री ने बताया फ्लाईदुबई के खूंखार पायलट पर कैसे पाया काबू?

ब्लैक बॉक्स से डेटा मिलने का इंतजार

इस घटना के बाद जांच एजेंसियां ब्लैक बॉक्स से डेटा मिलने का इंतजार कर रहे हैं. अभी यात्रियों से वीडियो इकट्ठा किए जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हंगामा शुरू होने से ठीक पहले क्या हुआ था.

ये वीडियो भी देखें- फ्लाईदुबई विमान हमला: NDTV रिपोर्टर ने कॉकपिट में बैठकर सुनाई उन भयावह पल की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flydubai Aircraft Hijack, Flydubai Flight FZ1073, Dubai Tel Aviv Flight, Smit Machchhar, Israel Saudi Relations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com