ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर मडगांव स्टेशन पर गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का समारोह रद्द कर दिया गया है. कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले थे, जबकि समारोह के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मडगांव स्टेशन पर मौजूद रहना था. अधिकारियों ने कहा कि रेल मंत्री अब ओडिशा में दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और इस समारोह रद्द कर दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा मुंबई वंदे भारत ट्रेन को आज सुबह साढे 10 बजे हरी झंडी दिखाने वाले थे. हालांकि अब यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएम मोदी ने ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख जताया है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है. साथ ही पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000-50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की.
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना से दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''
उन्होंने कहा, ‘‘रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया. दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है.''
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, “ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000-50,000 रुपये दिए जाएंगे.”
रेल मंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000-50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
ये भी पढ़ें :
* Odisha Train Accident: ओडिशा के चीफ सेक्रेट्री ने कहा, तीन ट्रेनें हादसे की शिकार हुईं
* Odisha Train Accident: 38 यात्रियों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, PM मोदी ने जताया दुख
* VIDEO : "मैंने देखा किसी का पैर नहीं था तो किसी के हाथ नहीं ...", हादसे के चश्मदीद ने सुनाई आंखों देखी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं