ओडिशा के चीफ सेक्रेट्री प्रदीप जेना ने एनडीटीवी से कहा, इस दुर्घटना में तीन ट्रेनें शामिल हैं. इनमें दो यात्री ट्रेनें हैं और एक मालगाड़ी है. इस हादसे में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और करीब 900 लोग घायल हुए हैं. राहत और बचाव के लिए 60 एंबुलेंस और दो दर्जन से अधिक बसें घटनास्थल पर भेजी गई हैं. तीन एनडीआरएफ की टीमें, चार ओडिशा डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की टीमें भेजी गई हैं. फायर सर्विस की 20 से अधिक टीमें भेजी गई हैं.
उन्होंने कहा कि, लगभग 500 से 600 पुलिस अधिकारी और बचाव दल के सदस्य काम में जुटे हैं. 44 डॉक्टर मौके पर पहुंच गए हैं और दो मेडिकल कॉलेजों में घायलों को भर्ती किया जा रहा है. तीन जिला मुख्यालय के अस्पतालों में भी घायलों को भर्ती किया जा रहा है. इसके अलावा बालासोर और भद्रक के कई अन्य छोटे अस्पतालों, निजी अस्पताल भी घायलों का उपचार करने के लिए तैयार हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हादसे में मृतकों की संख्या को लेकर किए गए सवाल पर जेना ने कहा कि, हम मीडिया से ही सुन रहे हैं. चूंकि सभी रेस्क्यू ऑपरेशन में व्यस्त हैं, इसलिए मुझे नंबर (मृतकों की संख्या) नहीं मिल रही है. लेकिन हमारे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अभी स्टेट कॉन्फ्रेंस रूम में आकर हालात की समीक्षा करने वाले हैं.
उन्होंने कहा कि, 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, 12864 यशवंतपुर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन के अलावा तीसरी गुड्स ट्रेन भी इस हादसे में शामिल थी. यानी दो नहीं, बल्कि तीन ट्रेनें हादसे की शिकार हुई हैं.
ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम को यात्री ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं. इसी बीच उसके पास की पटरी से गुजरते हुए यशवंतपुर से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन उतरी हुई बोगियों से बाजू से टकरा गई. राहत और बचाव दल दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं. घायल हुए कुछ यात्रियों को बालासोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. मेडिकल कॉलेज और बालासोर के आसपास के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं