विज्ञापन

'कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला जहां बंद होता है, वहां हमारा काम शुरू होता है', PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा?

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक तरह से नॉर्थ ईस्ट को भूला दिया था. लेकिन बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने नॉर्थ ईस्ट के विकास पर ऐसा काम किया है, जिसकी हर जगह चर्चा है. 

'कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला जहां बंद होता है, वहां हमारा काम शुरू होता है', PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा?
सिलचर में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी.
  • PM मोदी ने शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत लगभग चौबीस हजार करोड़ रुपए है.
  • PM मोदी ने तीखा तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस के दिमाग का ताला जहां बंद होता है, वहीं उनका काम शुरू होता है.
  • शिलांग-सिलचर कॉरिडोर नॉर्थ ईस्ट के सिलचर, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा को जोड़ते हुए कनेक्टिविटी बढ़ाएगा.
सिलचर:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार ने असम और बंगाल में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यस और उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखे हमले भी किए.  पीएम मोदी ने शनिवार को असम के सिलचर में नॉर्थ ईस्ट के पहले एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड चार-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन किया. इसके बाद वहां आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा तंज भी कहा. पीएम मोदी ने कहा, जहां कांग्रेस वालों के दिमांग का ताला बंद हो जाता है, वहां हमारा काम शुरू होता है. 

बीजेपी के कई सोशल अकाउंट पर पीएम मोदी के इस बयान का रील शेयर किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी यह रील वायरल हो रहा है. पीएम मोदी के कांग्रेस पर किए इस तीखे हमले को बीजेपी के कार्यकर्ता भी शेयर और रि-पोस्ट कर रहे हैं. 

सिलचर में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

सिलचल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हम बराक घाटी को फिर से व्यापार, कारोबार का बड़ा हब बनाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं. आज इस दिशा फिर से एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है. आज करीब 24 हजार करोड़ रुपए के शिलॉन्ग-सिलचर हाईस्पीड कॉरिडोर का भूमिपूजन हुआ है."

इसके बाद कांग्रेस पर तीखा तंज करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "ये जरा कांग्रेस वालों को पूछना, जरा कागज-पेन देना और कहना कि कागज पर 24 हजार करोड़ लिखो, कितने जीरो लगते है आएगा नहीं उसको. ये कांग्रेस वालों का दिमाग का ताला जहां बंद हो जाता है ना, वहां हमारा काम शुरू हो जाता है." 

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक तरह से नॉर्थ ईस्ट को भूला दिया था. लेकिन बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने नॉर्थ ईस्ट के विकास पर ऐसा काम किया है, जिसकी हर जगह चर्चा है. 

सिलचर बराक घाटी का गेटवेः पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सिलचर को बराक घाटी का 'गेटवे' बोला जाता है. इस भूमि में इतिहास, संस्कृति और उद्यमशीलता का संगम है, और इसने अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. यहां लोग बंगाली, असमिया और अन्य जनजातीय भाषाएं बोलते हैं. इसी विविधता को आगे बढ़ाते हुए आप इस क्षेत्र का विकास कर रहे हैं. यही बराक घाटी की शक्ति है.

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार स्थिति को बदल रही है. हम बराक घाटी को फिर से व्यापार और कारोबार का बड़ा हब बनाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं. आज इस दिशा में बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है. आज करीब 24 हजार करोड़ रुपए के शिलांग-सिलचर हाईस्पीड कॉरिडोर का भूमिपूजन हुआ है.

कॉरिडोर से सिलचर, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा होंगे कनेक्ट

पीएम मोदी ने आगे कहा, "यह सिर्फ हाईवे प्रोजेक्ट नहीं है, यह नॉर्थ ईस्ट के दशकों पुराने इंतजार का अंत हो रहा है. इस कॉरिडोर से सिलचर, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के क्षेत्र कनेक्ट होने वाले हैं. इन तीनों राज्यों से आगे बांग्लादेश और म्यांमार हैं और फिर आगे दक्षिण पूर्व एशिया का विशाल बाजार है. यानी बराक घाटी एक उज्ज्वल भविष्य की ओर जुड़ने का आज शिलान्यास कर रही है."

यह भी पढ़ें - अब बोडोलैंड में बंदूकों नहीं, ढोल‑बांसुरी की आवाज गूंजती है...असम में कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Attack On Congress, PM Modi Assam, Shillong-Silchar High Speed ​​Corridor, Silchar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com