विज्ञापन

ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह

ओडिशा के मलकानगिरी में बिजली गुल और डीज़ल की कमी के कारण एक पोल्ट्री फार्म में 5,300 से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो गई. भीषण गर्मी और कूलिंग सिस्टम बंद होने से करीब 12 टन मुर्गियां मर गईं, जिससे फार्म मालिक को 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ.

ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह

Chicken Death Diesel-Electricity Shortage: ओडिशा के मलकानगिरी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना सामने आई है. यहां एक पोल्ट्री फार्म में अचानक 5,300 से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो गई. हैरानी की बात यह है कि ये मौतें किसी बीमारी से नहीं, बल्कि बिजली गुल रहने और डीजल की कमी के कारण बढ़ी भीषण गर्मी से हुईं. इस घटना से फार्म मालिक को करीब 15 लाख रुपये का बड़ा नुकसान हुआ है और अब वह प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है.

बिजली गुल होते ही बढ़ी मुश्किल

पूरा मामला मलकानगिरी के एक पोल्ट्री फार्म का है, जहां अचानक ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया और बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई. पोल्ट्री फार्म में तापमान नियंत्रित रखने के लिए बिजली बेहद जरूरी होती है, लेकिन बिजली जाते ही हालात बिगड़ने लगे.

डीजल की कमी बनी बड़ी वजह

बिजली न होने की स्थिति में फार्म को चलाने के लिए डीजल जनरेटर ही एकमात्र सहारा था. लेकिन स्थानीय पेट्रोल पंपों पर डीजल की कमी होने की वजह से जनरेटर भी नहीं चल सका. फार्म मालिक का आरोप है कि इमरजेंसी हालात के बावजूद पंप वालों ने बैरल में डीजल देने से इनकार कर दिया.

गर्मी से हुई हजारों मुर्गियों की मौत

बिजली और जनरेटर दोनों बंद होने के कारण फार्म के अंदर तापमान तेजी से बढ़ने लगा. कूलिंग और वेंटिलेशन सिस्टम बंद हो जाने की वजह से करीब 5,300 मुर्गियां गर्मी सहन नहीं कर पाईं और एक-एक करके मरने लगीं. बताया जा रहा है कि इन मृत मुर्गियों का कुल वजन करीब 12 टन था.

फार्म मालिक को भारी आर्थिक नुकसान

इस घटना से पोल्ट्री फार्म मालिक टूटू पाढी को लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि अगर समय पर बिजली या डीजल मिल जाता, तो इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियों की जान बचाई जा सकती थी. अब वह इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से मदद की मांग कर रहे हैं.

आगे और नुकसान का डर

फार्म मालिक टूटू पाढी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही बिजली की समस्या ठीक नहीं हुई और डीज़ल की सप्लाई सुचारू नहीं हुई, तो बाकी बची मुर्गियों पर भी खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसे हालात से बचा जा सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha Poultry Farm Tragedy, Malkangiri Chicken Death News, Power Outage Poultry Farm India, Diesel Shortage India Crisis, Poultry Farm Losses India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com