विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर रिपेयर कर रहे इलेक्ट्रिशियन की दर्दनाक मौत, करंट से झुलसा, 3 घंटे तक लटका रहा शव

परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया. इस घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में भी गुस्सा दिख रहा है. पढ़िए आदित्य कुमार सिंह की रिपोर्ट.

ट्रांसफॉर्मर रिपेयर कर रहे इलेक्ट्रिशियन की दर्दनाक मौत, करंट से झुलसा, 3 घंटे तक लटका रहा शव
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़.

बिहार के औरंगाबाद में विद्युतकर्मी करंट लगने से झुलस गया. करीब 3 घंटे बाद भी विद्युतकर्मी का शव लटका रहा. घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के रुनिया गांव की है, जब विद्युतकर्मी उमेश सिंह (42) ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर रहा था. इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. कर्मचारी की मौत के बाद विभाग में भी गुस्सा है और अन्य कर्मचारियों ने मामले में संज्ञान लेने की मांग की है.

ट्रांसफर में फॉल्ट की मिली थी शिकायत

बिजली विभाग को रविवार (19 अप्रैल) को ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट की शिकायत मिली. इसके बाद सुबह करीब 8 बजे उमेश सिंह रुनिया गांव पहुंचा था और उसे ठीक करने लगा. उमेश सिंह ने लाइनमैन से शटडाउन करवा दिया था और पोल पर चढ़कर काम कर रहा था. तभी अचानक ट्रांसफॉर्मर में तेज करंट दौड़ गया. 

मौके पर भीड़ जमा

इसके बाद करंट की चपेट में आते ही उमेश बुरी तरह झुलस गया और पोल पर ही फंसकर लटक गया. आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन शव तीन घंटे तक पोल पर लटका रहा. विभाग के कर्मियों और परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि शटडाउन के बावजूद कंट्रोल रूम से बिना सूचना दिए लाइन चालू कर दी गई, जिससे यह हादसा हो गया.

परिवार का अकेला सहारा था मृतक

मृतक के परिवार में उसकी नौकरी ही आय का साधन थी. पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा, सभी की जिम्मेदारी उसके कंधों पर ही थी. हादसे की सूचना मिलते ही पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन अब उचित मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः आजादी के बाद पहली बार गांव में पहुंची रोडवेज बस; खुशी से ढोल-थाली बजाने लोग, इलाके में उत्सव जैसा माहौल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aurangabad Electrician Death, Transformer Repair Accident, Bihar Electricity Department, Bihar News, Aurangabad News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com