विज्ञापन

VIDEO: रात के अंधेरे में घर में घुसे 6-7 बदमाश, दो जोड़ी जूते लेकर हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी

शिवपुरी के खतौरा कस्बे में देर रात 6-7 बदमाश एक घर में घुस गए और बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम होने पर दो जोड़ी जूते चुराकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है.

VIDEO: रात के अंधेरे में घर में घुसे 6-7 बदमाश, दो जोड़ी जूते लेकर हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी

MP Shoes Theft Video: एमपी के शिवपुरी जिले से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां देर रात 6 से 7 बदमाश एक मकान में घुस गए. 10 मिनट घर में घूमने के बाद  दो जोड़ी जूते चुराकर भाग निकले. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

दरअसल, यह घटना शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के खतौरा कस्बे की है. शनिवार रात करीब 3:38 बजे 6 से 7 बदमाश मकान की बाउंड्री फांदकर अंदर घुस गए. घर के मालिक मोहर सिंह कुशवाह के अनुसार, बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे और काफी देर तक घर के अंदर और आसपास घूमते रहे.

बड़ी चोरी की थी तैयारी, कैमरों से की छेड़छाड़

बदमाशों ने घर में घुसते ही सीसीटीवी कैमरों के एंगल बदल दिए, जिससे उनकी हरकतें साफ नजर न आएं. इससे साफ है कि वे बड़ी चोरी को अंजाम देने आए थे. इतना ही नहीं, उन्होंने घर की छत पर चढ़ने की भी कोशिश की, जिससे उनके इरादों का अंदाजा लगाया जा सकता है.

करीब 10 मिनट तक बदमाश घर में घूमते रहे, लेकिन उन्हें कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा. हालत यह रही कि अंत में उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा. जाते-जाते वे किरायेदारों के दो जोड़ी जूते लेकर फरार हो गए.

सुबह कैमरों में दिखा पूरा घटनाक्रम

सुबह करीब 4 बजे जब घर मालिक मोहर सिंह जागे, तो उन्हें सीसीटीवी स्क्रीन पर कैमरों की दिशा बदली हुई दिखी. शक होने पर उन्होंने रिकॉर्डिंग चेक की, जिसमें कई बदमाश घर के अंदर घूमते नजर आए. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सीसीटीवी वीडियो वायरल 

इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं. परिजनों के मुताबिक, बदमाशों के पास हथियार भी हो सकते थे, जिससे घटना और भी गंभीर मानी जा रही है.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivpuri Theft Video, CCTV Theft Viral Video India, MP Crime News Today, Viral Burglary Video, Shivpuri Burglary Case, House Theft CCTV Footage, Madhya Pradesh Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com