विज्ञापन
2 minutes ago

DC vs RR LIVE Score: अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 62वें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा है, जो 12 के स्कोर पर एनगिडी का शिकार बने. वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं और उनका कोहराम जारी है. (स्कोरकार्ड)

इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने इस मुकाबले में वापसी की है. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से त्रिपुराना विजय, जबकि राजस्थान रॉयल्स की ओर से रवि सिंह अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं.

टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा,"हम पहले गेंदबाजी करेंगे. अगर हम जीतते हैं तो अच्छा लगता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है. त्रिपुरान विजय अपना डेब्यू कर रहे हैं. विकेट का मिजाज कैसा भी हो, हम अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की पूरी कोशिश करेंगे." दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा,"चेज करना ज्यादा बेहतर रहा है और टॉस हारकर मैं खुश हूं. हमारे पिछले मुकाबलों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले. कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हुए हैं. प्लेइंग इलेवन से जड्डू बाहर हैं और रवि सिंह अपना डेब्यू कर रहे हैं."

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा.

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क और मुकेश कुमार.

Here are the LIVE Score and Updates of DC vs RR, IPL 2026 Match, Straight from Arun Jaitley Stadium, Delhi

DC vs RR LIVE Score: वैभव का तूफान जारी

भले ही दिल्ली कैपिटल्स के जायसवाल का विकेट गंवा दिया हो, लेकिन जिस तरह से सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल गेंदबाजी कर रहे हैं, उससे लगता है कि राजस्थान पावरप्ले अपने नाम कर जाएगी. जायसवाल अब आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में अभिषेक के बराबर आ चुके हैं. पिछले ओवर से 16 रन आए. वैभव ने ओवर की पहली लीगल डिलवरी पर चौका लगाया. फिर ओवर की तीसरी डिलवरी पर छक्का. जबकि ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टार्क ने चौका लगाया.
3.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 35/1

DC vs RR LIVE Score: यशस्वी जायसवाल आउट

यशस्वी जायसवाल को जाना होगा.  लुंगी एनगिडी ने विकेट लिया. राजस्थान को पहला झटका लगा. मिचेल स्टार्क ने कैच किया. धीमी गेंद से जायसवाल को चकमा दिया. फुल लेंथ गेंद थी, और ऑफ स्टंप के बाहर. जायसवाल को गेंद के लिए जाना पड़ा. बाहरी किनारा लगा और गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई. स्टार्क ने अच्छा कैच लिया. यशस्वी जायसवाल 9 गेंद में 12 रन बनाकर आउट.
1.5 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 19/1

DC vs RR LIVE Score: एनगिडी को पहली गेंद पर छक्का

वैभव सूर्यवंशी का गेंदबाजों को पहली गेंद पर छक्का लगाने का सिलसिला जारी है. छक्के के साथ एनगिडी का स्वागत किया और रनों का खाता खोला. यह उनकी मैच की पहली गेंद रही और उन्होंने छक्का लगाया डीप स्क्वायर लेग की दिशा में. एनगिडी के चेहर पर मुस्कन है.

DC vs RR LIVE Score: जायसवाल का मेगा रिकॉर्ड

DC vs RR LIVE Score: यशस्वी जायसवाल ने 129 पारियों में टी20 क्रिकेट में अपने चार हजार रन पूरे कर लिए हैं. वैभव टी20 में सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. शुभमन गिल ने भी 129 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था. 

T20 में सबसे कम पारियों में 4000 रन (इंडियंस)

116 - रुतुराज गायकवाड़
117 - केएल राहुल
125 - तिलक वर्मा
129 - शुभमन गिल
129 - यशस्वी जायसवाल*

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान की अच्छी शुरुआत

यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान को अच्छी शुरुआत दिलाई. पहले ओवर में तीन चौके लगाए. मिचेल स्टार्क की अच्छी शुरुआत को नहीं कही जा सकती. दिल्ली के लिए आज के मैच में जीत जरूरी है क्योंकि अगर वह यह मैच हार गई तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.

DC vs RR LIVE Score: शुरू हुआ एक्शन

चलिए एक्शन शुरू हुआ. राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.

DC vs RR LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा.

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क और मुकेश कुमार.

DC vs RR LIVE Score: क्या बोले रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा,"चेज करना ज्यादा बेहतर रहा है और टॉस हारकर मैं खुश हूं. हमारे पिछले मुकाबलों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले. कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हुए हैं. प्लेइंग इलेवन से जड्डू बाहर हैं और रवि सिंह अपना डेब्यू कर रहे हैं."

DC vs RR LIVE Score: क्या बोले अक्षर पटेल

टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा,"हम पहले गेंदबाजी करेंगे. अगर हम जीतते हैं तो अच्छा लगता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है. त्रिपुरान विजय अपना डेब्यू कर रहे हैं. विकेट का मिजाज कैसा भी हो, हम अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की पूरी कोशिश करेंगे." 

Delhi Capitals vs Rajasthan Royals Live: दिल्ली ने टॉस जीता

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने इस मुकाबले में वापसी की है. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से त्रिपुराना विजय, जबकि राजस्थान रॉयल्स की ओर से रवि सिंह अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com