- नीतीश सरकार के खिलाफ की टिप्पणी तो जाना होगा जेल
- साइबर अपराध शाखा के ADG ने जारी किया सर्कुलर
- सभी सचिवों से किया मामला सामने लाने और कार्रवाई करवाने का अनुरोध
बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का सोशल मीडिया (Social Media) पर गुस्सा कोई छिपी और नई बात नहीं है. अपनी सभी सार्वजनिक सभाओं, चाहे वह सरकारी हो या पार्टी फोरम, में नीतीश सोशल मीडिया पोस्ट को अपनी सरकार के खिलाफ गलत, भ्रामक और झूठी सूचनाओं से भरा बताते रहे हैं. वह अपने समर्थकों को सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा नहीं करने का अनुरोध भी करते रहे हैं लेकिन अब उनकी सरकार ने ऐसे पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला कर लिया है. ऐसे मामलों में दोषी को जेल भी हो सकती है.
राज्य की आर्थिक अपराध शाखा (Economic offence wing) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) नैयर हसनैन खान ने सरकार के सभी प्रधान सचिवों को पत्र लिखकर सरकारी पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और सरकार के किसी भी विभाग के प्रमुख के खिलाफ सोशल मीडिया और इंटरनेट पर आपत्तिजनक, मानहानि करने वाले या गलत और भ्रामक टिप्पणी करने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए अपराध शाखा को सूचित करने का अनुरोध किया है. राज्य में आर्थिक अपराध शाखा ही साइबर अपराध शाखा की नोडल एजेंसी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के ख़िलाफ़ कारवाई की ठानी । अब मंत्री , विधायक , सांसद या अधिकारियों के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक या ग़लत टिप्पणी के कारणबिहार पुलिस अब जेल भी भेज सकती हैं ।@ndtvindia @Suparna_Singh @NitishKumar @yadavtejashwi pic.twitter.com/0XXnSrVlpS
— manish (@manishndtv) January 22, 2021
Exclusive: नीतीश कुमार कभी अकेले सरकार नहीं बना सके, कभी बीजेपी तो कभी हमारे साथ ही आए - तेजस्वी
बता दें कि बिहार उन कुछ चुनिंदा राज्यों में से एक है, जहां सरकार के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन अब ऐसे दिन खत्म होने जा रहे हैं. नीतीश कुमार पिछले विधान सभा चुनाव में पार्टी के अंसतोषजनक प्रदर्शन के कारणों में सोशल मीडिया को भी जिम्मेदार मानते रहे हैं. उन्होंने पहले भी कहा था कि सोशल मीडिया ने लोगों के बीच उनके सरकार के प्रति एक नाकारात्मक छवि पेश की थी, जिसकी वजह से उनकी सरकार के काम से ज्यादा उसकी ही चर्चा होती रही.
VIDEO: 'हम तेजस्वी यादव बोल रहे हैं, DM साहब', बिहार में वायरल हो रहा है यह फोन कॉल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं