विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2018

रेलवे को निजी हाथों में देने की कोई योजना नहीं : पीयूष गोयल

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रेलवे को निजी हाथों में सौंपने की कोई योजना नहीं है. गोयल ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है और भविष्य में भी ऐसा नहीं होगा.

रेलवे को निजी हाथों में देने की कोई योजना नहीं : पीयूष गोयल
फाइल फोटो
नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रेलवे को निजी हाथों में सौंपने की कोई योजना नहीं है. गोयल ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है और भविष्य में भी ऐसा नहीं होगा. वह आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने बीते चार वर्ष में अपने मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने कहा, ‘‘ चलिए इसे एकदम स्पष्ट कर देते हैं कि रेलवे का अभी या कभी भी निजीकरण करने की कोई योजना नहीं है.’’ रेलवे, प्रोद्यौगिकी अद्यतन जैसे क्षेत्रों में विदेशी निवेश को आमंत्रित कर रहा है, लेकिन इसके कारण राष्ट्रीय परिवहन को निजी हाथों में सौंपने की चिंताएं भी उभर रही हैं. 

यह भी पढ़ें: रेलवे को लेकर सरकार के दावे ज़मीन पर कितने खरे?

रेलवे संघों ने मंत्रालय से इस पर स्थिति साफ करने की मांग की थी. अपने मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाते हुए गोयल ने कहा कि नई लाइन बिछाने की औसत रफ्तार 59 फीसदी बढ़ गई है. वर्ष 2009 से 2014 के बीच यह प्रतिदिन 4.1 किमी थी जो 2014-2018 के बीच बढ़कर प्रतिदिन 6.53 किमी हो गई. बुलेट ट्रेन परियोजना के बारे में गोयल ने कहा कि वह पटरी पर है. 

VIDEO: प्राइम टाइम : क्या पटरियों को दुरुस्त करने की वजह से ट्रेन लेट?
उन्होंने कहा, ‘‘ इस देश में किसी भी विकास परियोजना या नए विचारों के साथ कोई न कोई मुद्दे जुड़े होते हैं. लेकिन हमें उनके समाधान निकालकर आगे बढ़ना होगा.’’ उन्होंने दो मोबाइल एप्लिकेशन भी लांच की. इनमें से एक है रेल मदद और दूसरे मेन्यू ऑन रेल्स.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Piyush Goyal, Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com