राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने मंगलवार को नमामि गंगे के तहत 638 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी जिसमें उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की चार परियोजनाएं शामिल हैं. जल शक्ति मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की 48वीं कार्यकारी समिति की बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई. इस बैठक की अध्यक्षता एनएमसीजी के महानिदेशक जी अशोक कुमार ने की.
इसमें हिंडन नदी को भी प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चार परियोजनाएं शामिल
आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक में 638 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी गई. इसमें उत्तर प्रदेश के शामली जिले में यमुना की सहायक नदी हिंडन को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 407.39 करोड़ रुपये की चार परियोजनाएं शामिल हैं. ये परियोजनाएं समग्र हिंडन पुनर्जीवन योजना का हिस्सा है. हिंडन की पहचान प्राथमिकता-1 स्तर की प्रदूषित धारा के रूप में की गई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों के तौर पर 7 घाटों के विकास की परियोजना
इसमें कहा गया है कि वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुम्भ की तैयारियों के भाग के तौर पर नगर में सात घाटों के विकास की एक परियोजना को मंजूरी दी गई. प्रयागराज में स्थित इन घाटों में दशाशमेध घाट, किला घाट, नौकियां घाट, ज्ञान गंगा आश्रम घाट, सरस्वती घाट, महेवा घाट और रसूलाबाद घाट शामिल है. इन घाटों पर स्नान, वस्त्र परिवर्तन, पेयजल, रात में प्रकाश की व्यवस्था करने सहित सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा.
बयान में कहा गया कि एनएमसीजी की कार्यकारी समिति की 48वीं बैठक में दो जलमल प्रबंधन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई जिसमें एक बिहार में और दूसरा मध्यप्रदेश में स्थित है. बिहार में इस परियोजना की अनुमानित लागत 77.39 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश स्थित इस परियोजना की लागत 92.78 करोड़ रुपये है.
इसमें कहा गया कि उत्तराखंड के हरिद्वार में घाट विकास की एक परियोजना को मंजूरी दी गई. वहां 2.12 करोड़ रुपये की लागत से अखंड परम धाम का निर्माण किया जायेगा.
ये Video भी देखें : उत्तर भारत में तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं