विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2023

"नए पिता ने देश के लिए क्या किया...?"; अमृता फडणवीस के पीएम मोदी को राष्ट्रपिता बताने पर नीतीश कुमार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘न्यू इंडिया’ का पिता करार देते हुए कहा कि देश में दो ‘राष्ट्रपिता’ हैं. उनकी इसी टिप्पणी पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महात्मा गांधी की तुलना किसी से नहीं की जा सकती.
पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अमृता फडणवीस की 'नए भारत के राष्ट्रपिता' वाली टिप्पणी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर कटाक्ष किया और पूछा कि 'नए भारत' के 'नए पिता' ने देश के लिए क्या किया है ?" महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने 21 दिसंबर को पीएम मोदी को 'नए भारत' का 'राष्ट्रपिता' कहा था. इसी टिप्पणी के संदर्भ में चुटकी लेते हुए, कुमार ने कहा, "उनका स्वतंत्रता की लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं था. आरएसएस ने स्वतंत्रता की लड़ाई में योगदान नहीं दिया ... हम 'राष्ट्र के नए पिता' टिप्पणी के बारे में पढ़ते हैं." ..'नए भारत' के 'नए पिता' ने देश के लिए क्या किया है?"

नीतीश कुमार ने कहा कि भारत में नए पिता की बात हो रही है, लेकिन उन्होंने किया ही क्या है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इन दिनों देश में टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग किया जा रहा है.आजकल चारों तरफ मॉडर्न इंडिया की बात हो रही है लेकिन अब मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने किया ही क्या है. देश को आगे ले जाने के लिए उन्होंने कुछ किया है? वे नई टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कर रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत की आजादी आंदोलन में इस संगठन ने कुछ नहीं किया. लेकिन आजकल कुछ लोग खुद को सच्चा देशभक्त बता रहे हैं.

21 दिसंबर को अमृता फडणवीस ने कहा था, 'भारत के दो राष्ट्रपिता हैं. एक पुराने जमाने में थे और दूसरा नए भारत के हैं. उनकी इसी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महात्मा गांधी की तुलना किसी से नहीं की जा सकती और उन्होंने भाजपा के "नए भारत" पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, "राष्ट्रपिता की तुलना किसी से नहीं की जा सकती. उनका (बीजेपी) 'नया भारत' केवल कुछ दोस्तों को सुपर अमीर बनाने के बारे में है, जबकि बाकी आबादी दलित और भूखी रहती है, हमें इस 'नए भारत' की जरूरत नहीं है." 

नाना टोले ने कहा, "अगर वे मोदी जी को सिर्फ कुछ अमीर कारोबारियों के लिए नए भारत का 'फादर ऑफ द नेशन' बनाना चाहते हैं तो बनाने दीजिए. इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं." कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने भी राज्य के उपमुख्यमंत्री की पत्नी द्वारा की गई टिप्पणी पर निशाना साधा. तिवारी ने कहा, "भाजपा में दो पिता हो सकते हैं, लेकिन देश में नहीं हमारे देश क राष्ट्रपिता एक ही होगा..."

ये भी पढ़ें : "जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ हो रही ज्यादती, न्यायपालिका ने नहीं लिया संज्ञान..": महबूबा ने CJI को लिखी चिट्ठी

ये भी पढ़ें  मॉडिफाइड चरखे से सफलता की कहानियां बुन रही हैं कश्मीर की महिलाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amruta Fadnavis, PM Modi Father Of New India, Bihar CM Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com