विज्ञापन

नितिन नवीन और रेखा गुप्ता ने 500 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, दिल्ली देश की सबसे बड़ी 'ग्रीन फ्लीट' बनी

रामलीला मैदान से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता ने 500 नई ईवी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसी के साथ दिल्ली सबसे बड़ी 'ग्रीन फ्लीट' वाली राजधानी बन गई है.

नितिन नवीन और रेखा गुप्ता ने 500 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, दिल्ली देश की सबसे बड़ी 'ग्रीन फ्लीट' बनी
  • दिल्ली में 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को डीटीसी बेड़े में शामिल कर सार्वजनिक परिवहन को प्रदूषण मुक्त बनाया गया है.
  • दिल्ली- पानीपत के बीच तीन नई अंतरराज्यीय इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का भी आधिकारिक शुभारंभ किया गया है.
  • दिल्ली में कुल इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 4,286 हो गई है, जो देश में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक और उपलब्धि दर्ज की गई है. रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता ने 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बेड़े में शामिल किया. इस अवसर पर दिल्ली से पानीपत के बीच अंतरराज्यीय ई-बस सेवा का भी आधिकारिक शुभारंभ किया गया. CM ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि इन 500 नई बसों के आगमन के साथ ही दिल्ली अब पूरे देश में सबसे बड़े इलेक्ट्रिक बस बेड़े वाला राज्य बन गया है, जो प्रदूषण मुक्त और आधुनिक परिवहन की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है.

वहीं, रामलीला मैदान से 500 नई इलेक्ट्रिक बसों के जुड़ने के साथ ही दिल्ली के बेड़े में ई-बसों की कुल संख्या अब 4,286 हो गई है. इस बड़ी उपलब्धि के साथ दिल्ली ने महाराष्ट्र (4,001 ई-बसें) को पीछे छोड़ते हुए देश में सर्वाधिक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का गौरव हासिल कर लिया है. अब दिल्ली सबसे बड़ी 'ग्रीन फ्लीट' वाली राजधानी बन गई है, जो प्रदूषण मुक्त सफर की दिशा में सरकार की एक ऐतिहासिक कामयाबी है.

Latest and Breaking News on NDTV

'इलेक्ट्रिक बसों का उपहार देना सराहनीय कदम'

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर एक मजबूत और निर्णायक सरकार का गठन किया है, जिसके एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरी दिल्ली बधाई की पात्र है. उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि PM मोदी के सपनों की दिल्ली को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री निरंतर समर्पण भाव से कार्य कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिल्ली की जनता को 500 नई इलेक्ट्रिक बसों का उपहार देना एक सराहनीय और दूरदर्शी कदम है.

Latest and Breaking News on NDTV

'दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या अब 4,000'

CM रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार है जब एक साथ 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से जोड़ा गया है. इन बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या अब 4,000 से अधिक हो गई है, जो दिल्ली को देश में सबसे बड़े इलेक्ट्रिक बस बेड़े वाले शहर के रूप में स्थापित करती है.

'दिल्ली–पानीपत के बीच आज तीन नई इलेक्ट्रिक'

CM ने बताया कि सरकार ने इसके साथ ही, दिल्ली–पानीपत के बीच आज तीन नई इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का संचालन प्रारंभ किया गया है, जिससे हज़ारों यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और प्रदूषण-मुक्त यात्रा का लाभ मिलेगा. साथ ही सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026 के अंत तक इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 7,500 तक पहुंचाने का है, जबकि वर्ष 2028 तक 14,000 ईवी बसों को डीटीसी के बड़े में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

रामलीला मैदान में 500 नई ईवी बसों के जुड़ने के साथ ही, दिल्ली में अब कुल 4,286 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ई-बसों की संख्या के मामले में कर्नाटक (1,989), गुजरात (1,041), तेलंगाना (875) और उत्तर प्रदेश (874) का स्थान है. यह उपलब्धि दिल्ली को न केवल देश की सबसे बड़ी ई-बस फ्लीट वाला राज्य बनाती है, बल्कि राजधानी को ग्रीन मोबिलिटी और क्लीन ट्रांसपोर्ट का राष्ट्रीय मॉडल भी स्थापित करती है.

CM रेखा गुप्ता ने कहा है कि यह सफलता दिल्ली सरकार की उस दूरदर्शी नीति का परिणाम है, जिसके तहत सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और जनसुलभ बनाया जा रहा है. बीते एक वर्ष में सरकार ने तेज़ गति से ई-बसों को दिल्ली परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया है, जिससे न केवल प्रदूषण में कमी आई है, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती परिवहन सुविधा भी मिली है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com