दिल्ली में 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को डीटीसी बेड़े में शामिल कर सार्वजनिक परिवहन को प्रदूषण मुक्त बनाया गया है. दिल्ली- पानीपत के बीच तीन नई अंतरराज्यीय इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का भी आधिकारिक शुभारंभ किया गया है. दिल्ली में कुल इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 4,286 हो गई है, जो देश में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा है.