विज्ञापन

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का पद किसलिए चाहिए? जनता का प्यार ही मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी: नितिन गडकरी

Nitin Gadkari Latest Statement: नितिन गडकरी ने नागपुर में अपने संबोधन में कहा कि उम्र बढ़ती रहती है, राजनीति अपने हिसाब से चलेगी. मुझे इसकी कभी चिंता नहीं होती.हमारा मुख्य उद्देश्य तो बस लोगों की सेवा करना है.

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का पद किसलिए चाहिए? जनता का प्यार ही मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी: नितिन गडकरी
nitin gadkari
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का पद पाने से ज्यादा जनता का प्यार महत्वपूर्ण
  • गडकरी ने नागपुर में कहा कि लोगों का प्यार और आशीर्वाद जीवन की असली पूंजी है जो काम करने की प्रेरणा देता है
  • उन्होंने बताया कि राजनीति अपने हिसाब से चलती रहती है और इसके लिए उन्हें कभी चिंता नहीं होती
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नागपुर:

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने काम के साथ अपने अलग बयानों के लिए भी जाने जाते हैं. नितिन गडकरी ने नागपुर के एक कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का पद किसलिए चाहिए? उन्होंने जनता के प्यार को ही सबसे बड़ा पद बताया. गडकरी ने लोगों के प्यार और मिल रहे आशीर्वाद को ही जीवन की ही असल पूंजी बताया है. 

जनता का प्यार ही सबसे बड़ी पूंजी है-नितिन गडकरी 

नागपुर में राष्ट्रभाषा परिवार की ओर से आयोजित "मित्रों के बीच" कार्यक्रम में नितिन गडकरी भी शामिल हुए थे. अपने संबोधन के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पद किसलिए चाहिए? जनता का प्यार ही सबसे बड़ा पद होता है. उन्होंने आगे कहा कि लोगों का प्यार और उनका आशीर्वाद ही जीवन की असली पूंजी है.

'राजनीति अपने हिसाब से चलेगी, मुझे इसकी कभी चिंता नहीं होती'

अपने संबोधन में नितिन गडकरी ने आगे कहा कि उम्र बढ़ती रहती है, राजनीति अपने हिसाब से चलेगी. मुझे इसकी कभी चिंता नहीं होती.हमारा मुख्य उद्देश्य तो बस लोगों की सेवा करना है, और आपका यही प्यार हमें आगे काम करने की प्रेरणा देता है. नितिन गडकरी ने एक और रोच बात अपनी स्पीच में बताई कि लोग मुझसे कहते हैं कि जब वो लोग कानपुर गए तो ढाबे वाले ने नागपुर का बताने पर खाने का बिल नहीं लेते. 

यह भी पढ़ें- नितिन गडकरी ने की शुगर से डिटर्जेंट बनाने की बात, जानिए कैसे शुगर बन सकती है सफाई का सुपर फॉर्मूला

यह भी पढ़ें- नितिन गडकरी को धमकी देने वाले गैंगस्टर जयेश पुजारी और आतंकी मामले में आरोपी अफसर पाशा को 5 साल की कैद
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com