- कांग्रेस विधायक नितेश राणे गिरफ्तार
- इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने का मामला
- हिरासत में ही बीतेगी विधायक की रात
कांग्रेस विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. राणे और उनके 40-50 समर्थकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 342, 332, 324, 323, 120(A), 147, 143, 504, 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. राणे और उनके समर्थकों ने एक इंजीनियर पर कीचड़ फेंका था और फिर इंजीनियर को पुल से बांध दिया गया था. सिंधुदुर्ग के एसपी दीक्षित गेदाम ने बताया, 'नितेश राणे और उनके दो समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है. गिरफ्तार किए गए लोगों को कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया जाएगा.'
BJP के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने प्रयागराज का अपना बंगला बेचा, 5 लोगों ने मिलकर खरीदा
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नितेश राणे (Nitesh Rane) ने कहा था, 'अब से मैं खुद हाईवे के रिपेयर के काम की निगरानी करूंगा और वो भी हाथ में डंडा लेकर. मैं हर दिन सुबह 7 बजे यहां पहुंच जाऊंगा. मैं देखता हूं कि कैसे सरकार का तंत्र हमसे जीतता है. हमारे पास उनकी उग्रता से निपटने की दवा है.'
हालांकि अपने बेटे नितेश राणे और उनके समर्थकों द्वारा सरकारी अधिकारी पर हमला करने के मामले पर राज्यसभा सांसद नारायण राणे ने कहा, 'यह गलत है. हाईवे के मामले पर प्रदर्शन ठीक है लेकिन उसके समर्थकों द्वारा हिंसा गलत है. मैं इसका समर्थन नहीं करता.'
पूरा मामला कुछ इस तरह है कि कांकावाली में मुंबई-गोवा हाईवे के पास एक पुल पर कांग्रेस विधायक नितेश नारायण राणे और उनके समर्थकों ने इंजीनियर प्रकाश शेडकर पर कीचड़ फेंका. उसके बाद उन्होंने इंजीनियर को नदी के ऊपर पुल पर बांध दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है.
पीएम मोदी ने सांसदों को दी फिट रहने की सलाह, कहा- 40 से ऊपर हैं तो नियमित हैल्थ चैकअप कराएं
वीडियो में देख सकते हैं कि विधायक अपने समर्थकों के साथ पुल पर खड़े हैं और इंजीनियर उन सबके बीच में हैं. तभी एक युवक उन्हें धक्का देता है और बाकी तीन-चार लोग उन पर कीचड़ डालते हैं. उसके बाद इंजीनियर को फिर धक्का दिया जाता है और पुल पर लगे सरिए से बांध दिया जाता है.
#WATCH: Congress MLA Nitesh Narayan Rane and his supporters throw mud on engineer Prakash Shedekar at a bridge near Mumbai-Goa highway in Kankavali, when they were inspecting the potholes-ridden highway. They later tied him to the bridge over the river. pic.twitter.com/B1XJZ6Yu6z
— ANI (@ANI) July 4, 2019
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं