विज्ञापन

बिहार के नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, निशांत को स्वास्थ्य, विजय सिन्हा को कृषि मिला

बिहार में सम्राट चौथरी के कैबिनेट विस्तार में 32 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें BJP के 15 और JDU के 13 मंत्री शामिल हैं.

बिहार के नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा,  निशांत को स्वास्थ्य, विजय सिन्हा को कृषि मिला
  • बिहार में कैबिनेट विस्तार के तहत 32 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. इस दौरान पीएम मोदी भी मौजूद रहे
  • कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले निशांत कुमार को विभाग आवंटन में स्वास्थ्य विभाग दिया गया है
  • बिहार के पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर विजय सिन्हा को नए बदलाव के तहत कृषि मंत्रालय मिला है

बिहार सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले निशांत कुमार को अब बिहार के लोगों के स्वास्थ्य को सेहतमंद बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नीतीश कुमार के पुत्र निशांत को स्वास्थ्य विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई है. वहीं पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर विजय सिन्हा को कृषि विभाग दिया गया है. 

करीब दो महीने पहले नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा सदस्य बनने की घोषणा के बाद 45 वर्षीय निशांत कुमार की एक्टिव पॉलिटिक्स में एंट्री हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा थी, लेकिन निशांत ने प्रस्ताव ठुकरा दिया था. अब उन्हें स्वास्थ्य जैसा अहम विभाग दिया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार ने NDTV ने बातचीत में कहा था कि हम पिता जी (नीतीश कुमार) के मार्गदर्शन और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम करेंगे. जो जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे और पूरी ईमानदारी से काम करेंगे. उन्होंने नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जारी रखने और उनके अधूरे सपने व वादों का पूरा करने की बात कही थी. 

देखें- निशांत कुमार की एंट्री से भविष्य की रणनीति साफ, NDA ने साधे जातीय समीकरण

इससे पहले, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार किया गया था. इस दौरान 32 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. 

सम्राट कैबिनेट के इन नए मंत्रियों में BJP के 15 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई,वहीं JDU के 13 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इनके अलावा चिराग पासवान की LJP (रामविलास) से 2 मंत्री, जीतनराम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की RLM से एक-एक मंत्री बनाया गया है. 

पुराने चेहरों की छुट्टी, युवाओं पर दांव… बिहार कैबिनेट विस्‍तार में भाजपा ने क्‍यों किए बड़े बदलाव

देखें- 3 कोइरी, 3 भूमिहार, 2 कुर्मी.. जानिए सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का जातीय समीकरण

इस कैबिनेट विस्तार की एक खास बात ये रही कि बीजेपी ने अपने 9 पुराने मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया. इनमें मंगल पांडेय, नारायण प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नीरज सिंह बबलू, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, संतोष सिंह, सुनील कुमार और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं. इनमें से कइयों को पिछली कैबिनेट में अहम पद मिले हुए थे. 

देखें- पुराने चेहरों की छुट्टी, युवाओं पर दांव… बिहार कैबिनेट विस्‍तार में भाजपा ने क्‍यों किए बड़े बदलाव

लेखक के बारे में
img
प्रभाकर कुमार
Contributing Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Cabinet Portfolio Announced, Nishant Kumar Health Minister, Nishant Kumar, Vijay Sinha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com