विज्ञापन

शिवसेना अब एक, कोई गुट नहीं बचा; अमित शाह ने एकनाथ शिंदे का परिचय देते हुए कसा उद्धव पर तंज

एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव गुट के बीच फिर से कलह मची हुई है। उद्धव सेना के 6 सांसदों के बारे में चर्चा है कि वे किसी भी दिन एकनाथ शिदे गुट का दामन थाम सकते हैं। इन सभी को संभालने के लिए दिल्ली में उद्धव सेना की एक मीटिंग भी हुई थी, लेकिन ये लोग नहीं पहुंचे थे।

शिवसेना अब एक, कोई गुट नहीं बचा; अमित शाह ने एकनाथ शिंदे का परिचय देते हुए कसा उद्धव पर तंज
  • अमित शाह का तंज- अब एक ही शिवसेना, कोई गुट नहीं बचा। पहले शिंदे गुट कहना पड़ा था
  • उद्धव ठाकरे पर लगाया कांग्रेस की गोद में बैठने का आरोप, बोले- विचारधारा से ही भटक गए
  • एकनाथ शिंदे का परिचय देते हुए बिना नाम लिए ही कस दिया उद्धव ठाकरे पर तंज, परिवार सहित किए मंदिर में दर्शन

होम मिनिस्टर अमित शाह ने शिवसेना के दो गुटों में चल रही कलह के बीच तीखा तंज कसा है. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ही उद्धव खेमे पर तंज कसा और कहा कि अब एक ही शिवसेना है, कोई गुट नहीं बचा है। गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कोल्हापुर में थे. वहां उन्होंने महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर परिसर में विकास कार्यों की शुरुआत की. इसी दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'पहले एकनाथ शिंदे के नाम के आगे 'शिंदे गुट' लगाना पड़ता था, लेकिन अब केवल एक ही 'शिवसेना' रह गई है, अब कोई अन्य गुट बाकी नहीं रहा है.' अमित शाह ने एकनाथ शिंदे का परिचय देते हुए यह टिप्पणी की.

अमित शाह परिवार समेत ही सुबह कोल्हापुर पहुंचे और महालक्ष्मी अंबाबाई देवी की पूजा-अर्चना की. इसके बाद परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने दर्शन के बाद विकास योजना के तहत परिक्रमा मार्ग और राम मंदिर के संरक्षण व संवर्धन कार्यों का शुभारंभ किया गया. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे. सरकार ने इस तीर्थक्षेत्र विकास योजना के लिए 1,442 करोड़ रुपये की भारी-भरकम निधि आवंटित की है. इस योजना के पूरा होने को लेकर अमित शाह का सम्मान भी किया गया है. सीएम और डिप्टी सीएम ने इसे कोल्हापुर के लोगों के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया.

यह भी पढ़ें: 'ये तो सिर्फ ट्रेलर है पिक्चर तो अभी बाकी है...', शिवेसना के स्थापना दिवस पर बोले एकनाथ शिंदे

दरअसल एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव गुट के बीच फिर से कलह मची हुई है. उद्धव सेना के 6 सांसदों के बारे में चर्चा है कि वे किसी भी दिन एकनाथ शिदे गुट का दामन थाम सकते हैं. इन सभी को संभालने के लिए दिल्ली में उद्धव सेना की एक मीटिंग भी हुई थी, लेकिन ये लोग नहीं पहुंचे थे. ऐसे में साफ है कि सभी 6 सांसद बागी होने को तैयार हैं. इस बीच शुक्रवार को दोनों गुटों ने शिवसेना की स्थापना के 60 सालों पर अलग-अलग आयोजन किए. कुछ जगहों पर तनाव की स्थिति भी दोनों गुटों के बीच देखी गई. बता दें कि संजय राउत इन दिनों एकनाथ शिंदे गुट पर तीखे हमले कर रहे हैं. उनका कहना है कि बागी सांसद गद्दार हैं. ऐसे में संजय राउत भी एकनाथ शिंदे गुट के गुस्से का शिकार हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अच्छे-अच्छों को ठंडा किया है... उद्धव गुट की मीटिंग से पहले एकनाथ शिंदे सेना का क्या इशारा

'कांग्रेस की गोद में जाकर बैठे हैं उद्धव, मोदी ने पूरे किए असंभव लगने वाले काम'

अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं. कांग्रेस कान खोलकर सुन ले... जो इस देश में पैदा हुआ है, वही इस देश में रहेगा. हम सभी घुसपैठियों को देश के बाहर फेंक देंगे. अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान मंदिरों के विकास को लेकर मोदी सरकार की सराहना की. उन्होंने कहा, पिछले 12 वर्षों में पीएम मोदी ने असंभव काम पूरे किए हैं. 2014 के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ, सोमनाथ और कामाख्या के साथ-साथ अब कोल्हापुर में अंबाबाई मंदिर का कॉरिडोर भी बन रहा है. इतिहास में नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक चुने जाने वाले प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज होंगे. सोमनाथ से लेकर गंगा सागर तक विकास हो रहा है और अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को भारी मतदान किया है.'

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs, News Input
पूजा भारद्वाज भारतीय टीवी पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद नाम हैं। उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग, सधी हुई एंकरिंग और खबरों का गहरा विश्लेषण उनकी पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eknath Shinde, Eknath Shinde Vs Uddhav Thackrey, Amit Shah, Shiv Sena, Devendra Fadnavis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com