बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय बजट के खिलाफ लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की. इस दौरान राज्यों की अनदेखी के आरोपों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विपक्ष पर जमकर बरसीं. उन्होंने ऐसे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. साथ ही कहा कि किसी भी राज्य के साथ अनदेखी नहीं की गई है. अगर किसी राज्य का नाम बजट भाषण में नहीं लिया गया, तो इसका मतलब ये नहीं कि इस राज्यों को कुछ नहीं मिला है. इसके बाद सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट में कई राज्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया.
किसी राज्य की अनदेखी नहीं हुई
विपक्ष के आरोपों पर भड़कते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, "कांग्रेस काफी समय तक सत्ता में रही और इस दौरान कई बजट उन्होंने पेश किये. उन्हें यह पता है कि बजट भाषण के दौरान हर राज्य का नाम लेना संभव नहीं है. मैंने जो बजट पेश किया, उसमें ज्यादा राज्यों का नाम नहीं लिया. मैंने महाराष्ट्र का नाम नहीं लिया, सिर्फ उदाहरण के तौर लिया गया था. महाराष्ट्र में एक पोर्ट प्रोजेक्ट के लिए 76 हजार करोड़ रुपये की परियोजना का ऐलान किया गया है. ऐसे में अगर महाराष्ट्र का नाम बजट भाषण के दौरान नहीं लिया गया, तो क्या यह माना जाएगा कि इस राज्य की अनदेखी हुई है? इसके अलावा बजट भाषण के दौरान कई राज्यों का नाम लिया, जहां बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना है."
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या कांग्रेस ने बजट में हर राज्य के नाम लिये थे..?
कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री ने कहा, "बजट भाषण में अगर किसी राज्य का नाम नहीं लिया जाता है, तो क्या यह संभव है कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का उस राज्य के लोगों को लाभ न मिले? केंद्र की योजनाओं का लाभ सभी को होता है. इसलिए मैं कहना चाहूंगी कि ये विपक्ष का जानबूझ कर सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया हमला है, जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी कर रही है. विपक्ष ये भ्रम लोगों के मन में डालना चाहता है कि उनके राज्यों को कुछ नहीं मिला है, सिर्फ दो राज्यों (बिहार और आंध्र प्रदेश) को ही बजट में सौगात मिली है. मैं कांग्रेस को चुनौती देना चाहती हूं कि वे अब तक पेश बजट में देखें कि उन्होंने क्या हर राज्य का जिक्र बजट भाषण में किया था? विपक्ष के द्वारा लगाया गया ये बेहद अपमानजनक आरोप है. तृणमूल कांग्रेस के सदस्य भी आरोप लगा रहे हैं."
बंगाल सरकार केंद्र की योजनाएं नहीं करती लागू
टीएमसी नेताओं को करारा जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस कल से कह रही है कि बजट में पश्चिम बंगाल को कुछ नहीं मिला है, तो मैं बताना चाहती हूं कि पिछले 10 सालों में केंद्र जो योजनाएं लाई है, वो बंगाल में लागू तक नहीं की गई हैं. हेल्थ स्कीम (आयुष्मान भारत) को भी बंगाल में लागू नहीं किया गया है और ये लोग ऐसी बात कर रहे हैं."
ये भी पढ़ें :- आपको क्या मिला? दिल नीतीश-नायडू का कितना खिला? एक्सपर्ट्स से बजट का निचोड़ समझिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं