राजधानी दिल्ली में आईएसआईएस के तीन आतंकियों (ISIS Terrorist) के छिपे होने की आशंका के बाद एनआईए ने छपेमारी की है. तीनों इनामी आतंकियों की तलाश की जा रही है. तीनों आतंकियों के नाम मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शैख हैं. इन पर एनआईने ने 3 लाख का इनाम रखा है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को इनपुट मिले थे कि तीनों आतंकी दिल्ली में छिपे हुए हैं, जिसके बाद जांच एजेंसी ने राजधानी के कई ठिकानों पर आज छापेमारी की है.
ये भी पढे़ं-USA: रैपर टुपैक शकूर हत्या मामले में पूर्व गैंग लीडर डेविस आरोपी करार, 1996 में हुआ था मर्डर
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फरार ISIS आतंकियों की दिल्ली में तलाश
आईएसआई के तीनों आतंकी पुणे ISIS केस में वांटेड हैं.फरार आतंकियों का दिल्ली कनेक्शन सामने आने के बाद यहां पर इनकी तलाश की जा रही है. दिल्ली में पुणे पुलिस और NIA की संयुक्त टीम ने सेंट्रल दिल्ली इलाके में रेड मारी थी लेकिन उनको कोई सुराग नहीं मिला. अब खुफिया एजंसियां तीनों आतंकियों की तलाश में जुटी हुई हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी मामले की तफ्तीश कर रही है.
ISIS आतंकियों का खालिस्तानी कनेक्शन
एनआईए की टीम ने यह कार्रवाई आतंकियों के खालिस्तानी कनेक्शन को लेकर की है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने पिछले दिनों यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के कई इलाकों में भी रेड मारी थी. इन जगहों के करीब 53 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. इस कार्रवाई में पुणे पुलिस भी एनआईए का साथ दे रही है.
ये भी पढ़ें-मुंबई कोविड सेंटर घोटाले में संजय राउत के सहयोगी ने मुख्य भूमिका निभाई: ईडी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं