मुंबई कोविड सेंटर घोटाले (Covid Centre Scam) की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) ने राज्यसभा सांसद और शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के करीबी सुजीत पाटकर (Sujit Patkar) के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जिसमें कहा गया है कि बिजनेसमैन सुजीत पाटकर ने मुंबई में जंबो कोविड -19 सेंटर चलाने के लिए उनकी साझेदारी फर्म को सिविक कॉन्ट्रैक्ट के अलॉटमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
ED के अनुसार, सुजीत पाटकर राजनीतिक रूप से सक्रिय लोगों के साथ अपनी निकटता के कारण इन सेंटर के लिए टेंडर प्रोसेस के बारे में पूर्व जानकारी इकट्ठा करने में कामयाब रहे. इसके साथ ही घोटाले की कुल रकम 32.44 करोड़ रुपये की राशि में से 2.81 करोड़ रुपये की राशि उनके व्यक्तिगत बैंक खाते में भेज दी गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चार्जशीट में इन लोगों के नाम शामिल
सुजीत पाटकर के अलावा, चार्जशीट में नामित अन्य आरोपियों में फर्म लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज, उसके तीन साझेदार और दहिसर जंबो कोविड सेंटर के डीन डॉ किशोर बिसुरे शामिल हैं. बता दें कि ईडी ने सुजीत पाटकर और किशोर बिसुरे को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया था और वर्तमान में दोनों न्यायिक हिरासत में हैं.
लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज में पाटकर की 30% हिस्सेदारी
चार्जशीट में ईडी ने बताया कि पाटकर 30 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज के प्रमुख भागीदारों में से एक हैं, जिन्होंने फर्म के गठन के समय केवल 12,500 रुपये का निवेश किया था. चार्जशीट में कहा गया है कि पाटकर ने खुद को आपराधिक गतिविधियों में शामिल कर लिया. इसके बाद अन्य आरोपी भागीदारों और बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रची और एक टेंडर/कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में कामयाब रहे.
व्यक्तिगत लाभ के लिए चिकित्सा कर्मचारियों की तैनाती घटाई
इसमें कहा गया है कि ''पाटकर बीएमसी अधिकारियों के साथ संपर्क करते थे और दहिसर और वर्ली में जंबो कोविड फैसिलिटी (Jumbo Covid Centres) के लिए लाइफलाइन मैनेजमेंट सर्विसेज को मैन पावर सप्लाय के कॉन्ट्रैक्ट के अलॉटमेंट की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे.'' ईडी के चार्जशीट में आगे कहा गया है कि आरोपी साझेदारों के लिए अनुचित व्यक्तिगत वित्तीय लाभ के लिए दहिसर और वर्ली जंबो कोविड फैसिलिटी में चिकित्सा कर्मचारियों को कम तैनात करने की योजना बनाई गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं