नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस के इशारे पर भारत में आतंकवादी गतिविधियों (Terrorist Activities) को बढ़ावा देने से संबंधित एक मामले में गुरुवार को छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल किया. एजेंसी ने आईएसआईएस मॉड्यूल मामले (ISIS Module Case) में महाराष्ट्र में विभिन्न छापों के दौरान छह आरोपियों को जुलाई में पकड़ा था. इन आरोपियों में ताबिश सिद्दीकी, जुल्फिकार अली, शरजील शेख, आकिफ अतीक नाचन, जुबैर शेख और अदननली सरकार को जुलाई में आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में एनआईए द्वारा महाराष्ट्र में कई छापे के दौरान पकड़ा गया था. एनआईए ने स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश ए के लाहोटी की अदालत में 4000 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया है, जिसमें 16 संरक्षित गवाह हैं.
एनआईए के अनुसार, आरोपियों के कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट के साथ संबंध थे और वे युवाओं को आतंकवादी संगठन के भारत विरोधी एजेंडे का प्रचार करने के लिए आकर्षित करने की कोशिश कर रहे थे. इसके साथ ही एजेंसी ने कहा कि आरोपियों ने लोगों के बीच आतंक पैदा करने और भारत की सुरक्षा, धर्मनिरपेक्ष लोकाचार एवं संस्कृति के साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को खतरे में डालने के इरादे से संगठन की आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की साजिश रची थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एनआईए ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि आरोपियों के पास से आईएसआईएस द्वारा प्रकाशित 'वॉयस ऑफ हिंद' और 'वॉयस ऑफ खुरासान' जैसी प्रचार पत्रिकाओं के साथ-साथ अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली थी. विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके अलावा, आरोपी अपने संपर्क में आए लोगों के साथ डीआईवाई (डू इट योरसेल्फ) किट साझा कर रहे थे और अपनी आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए धन जुटा रहे थे.
केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि जब्त सामग्री से स्पष्ट खुलासा होता है कि आरोपियों के आईएसआईएस के साथ मजबूत संबंध थे. देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता को प्रभावित करने के लिए साजिश के संबंध में गृह मंत्रालय से जानकारी मिलने के बाद एनआईए ने 28 जून, 2023 को सिद्दीकी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
ये भी पढ़ें - 'हमारे मित्र' PM मोदी के रूस आने पर होगी खुशी : एस जयशंकर से बोले राष्ट्रपति पुतिन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं