विज्ञापन

NIA जॉब्स: इंस्पेक्टर से हेड कॉन्स्टेबल तक 88 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

NIA में काम करने का मौका न सिर्फ रिस्पेक्टफुल है, बल्कि करियर ग्रोथ के लिहाज से भी बेहद खास माना जाता है.

NIA जॉब्स: इंस्पेक्टर से हेड कॉन्स्टेबल तक 88 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट nia.gov.in पर जारी किया है.

NIA Jobs 2026 : अगर आप खुद को इन्वेस्टिगेशन और इंटेलिजेंस के काम में माहिर मानते हैं और अब तक पुलिस या केंद्रीय बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. देश की प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसी और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने साल 2026 के लिए बंपर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल के कुल 88 पदों को भरा जाएगा. NIA में काम करने का मौका न सिर्फ रिस्पेक्टफुल है, बल्कि करियर ग्रोथ के लिहाज से भी बेहद खास माना जाता है.

NIA Jobs 2026 : NIA भर्ती 2026 की जरूरी जानकारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट nia.gov.in पर जारी किया है.

  •  संस्थान: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA)
  • टोटल पोस्ट- 88
  • इंस्पेक्टर - 38
  • सब इंस्पेक्टर - 27
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर - 11
  • हेड कॉन्स्टेबल -12
  • एप्लाई करने की तारीख- 07 जनवरी 2026
  • आखिरी तारीख- 21 फरवरी 2026
  • चयन प्रक्रिया- डेप्युटेशन


NIA Jobs 2026 : सैलरी कितनी मिलेगी

  • NIA ने सभी पदों के लिए अट्रेक्टिव वेतनमान तय किया है.
  • इंस्पेक्टर: 44,900 से 1,42,400 रु.
  • सब इंस्पेक्टर (लेवल 06): 35,400 से 1,12,400 रु.
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (लेवल 05): 29,200 से 92,300 रु.
  • हेड कॉन्स्टेबल (लेवल 04): 25,500 से 81,700 रु.

​​​​​​NIA में नौकरी के लिए योग्यता क्या चाहिए

इस भर्ती में हर कोई आवेदन नहीं कर सकता. केवल कार्यरत पुलिस और केंद्रीय बलों के अनुभवी कर्मियों को मौका दिया गया है.

इंस्पेक्टर: राज्य या केंद्रशासित प्रदेश में समान पद पर कार्यरत अधिकारी या लेवल 06 पर 5 साल की सेवा. साथ में ग्रेजुएशन और क्रिमिनल केस इन्वेस्टिगेशन, इंटेलिजेंस, आईटी या आतंकवाद विरोधी काम का 2 साल का अनुभव.

सब इंस्पेक्टर: केंद्र या राज्य बलों में लेवल 05 पर 6 साल की सेवा, ग्रेजुएशन और 2 साल का जांच या इंटेलिजेंस अनुभव.

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर: हेड कॉन्स्टेबल लेवल 04 पर 5 साल की सेवा, ग्रेजुएशन और 2 साल का जांच अनुभव.

हेड कॉन्स्टेबल: केंद्र या राज्य पुलिस में कार्यरत, न्यूनतम 12वीं पास.

अधिकतम आयु सीमा: 56 साल

How to apply NIA Jobs 2026  : NIA भर्ती में आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है.

• आधिकारिक नोटिफिकेशन से बायोडाटा फॉर्म डाउनलोड करें
• पोस्ट अप्लाइड, नाम, बर्थडेट, इलिजिबिलिटी, एक्सपीरियंस, बेसिक पे जैसी सभी जानकारी भरें
• फॉर्म को संबंधित अथॉरिटी से फॉरवर्ड करवाएं
• स्पीड पोस्ट के जरिए NIA को भेज दें
 

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NIA Recruitment 2026, Sub Inspector Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com