भारत की सर्वोच्च जांच एजेंसी National Investigating Agency (NIA) ने सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक संदेशों को फैलाए जाने को लेकर आम जनता को चेताया है. NIA ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है उनके ध्यान में ये बात आई है कि कुछ लोग एनआईए द्वारा कथित रूप से जारी किए गए कुछ भ्रामक संदेश विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कर रहे हैं.
इन सोशल मीडिया पोस्ट के मद्देनज़र NIA ने यह स्पष्ट किया है कि इस तरह का कोई भी संदेश एनआईए ने जारी नहीं किया है. एनआईए के बयान के मुताबिक इस तरह के संदेश पूरी तरह से नकली और दुर्भावनापूर्ण हैं और जनता को गुमराह करने के लिए एक शरारती योजना का हिस्सा हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अपने बयान में एनआईए ने कहा है कि पिछले साल जांच के दौरान यह पता चला था कि आईएस (इस्लामिक स्टेट) भोले-भाले युवाओं को निशाना बना रहा था और अपने हिंसक मंसूबों को आगे बढ़ाने के लिए झूठे प्रचार के जरिए उन्हें कट्टरपंथी बना रहा था. इसी को ध्यान में रखकर सितंबर 2021 में एक अपील की गई थी कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना एनआईए सहित अधिकारियों को उसके लैंडलाइन नंबर: 011-24368800 पर दी जा सकती है.
एनआईए ने आम लोगों से अपील किया है कि इस तरह के फर्जी और झूठे मैसेज से गुमराह न हों. हालांकि, आतंकवादी गतिविधियों और तत्वों के बारे में जानकारी साझा करके देश और उनके लोगों को आतंकवाद से बचाने के लिए एनआईए के साथ हाथ मिलाने के लिए उनका स्वागत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं