राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर हनी बाबू (Hany Babu) को भीमा कोरेगांव एल्गार परिषद (Elgar Parishad) मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया. एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि 54 वर्षीय हनी बाबू मुसालियरवीट्टिल थारियाल उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में रहते हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय के अंग्रेजी भाषा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं.
भीमा कोरेगांव मामला: SC ने गौतम नवलखा को भेजा नोटिस, मुंबई जेल शिफ्ट करने पर उठे थे सवाल
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
उल्लेखनीय है कि यह मामला 31 दिसंबर 2017 में पुणे के शनिवारवाडा में कबीर कला मंच द्वारा आयोजित एल्गार परिषद के कार्यक्रम में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने से जुड़ा है. आरोप है कि इसकी वजह से जातीय वैमनस्य बढ़ा और हिंसा हुई जिसके बाद पूरे महाराष्ट्र में हुए प्रदर्शन में जानमाल की क्षति हुई.
भीमा कोरेगांव हिंसा मामला: नवलखा और तेलतुंबडे को सरेंडर के लिए समय देने की याचिका पर फैसला सुरक्षित
NIA अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गैर कानूनी गतिविधि (निषेध) कानून के तहत प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के वरिष्ठ नेताओं ने एल्गार परिषद के आयोजकों और मामले में गिरफ्तार आरोपियों से संपर्क किया था ताकि माओवाद/नक्सलवाद की विचारधारा का प्रसार किया जा सके. उल्लेखनीय है कि पुणे पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र और पूरक आरोप पत्र क्रमश: 15 नवंबर 2018 और 21 फरवरी 2019 को दाखिल किया था.
अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने इस साल 24 जनवरी को जांच अपने हाथ में ली और 14 अप्रैल को आनंद तेलतुम्बडे और गौतम नवलखा को गिरफ्तार किया. एनआईए अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच में खुलासा हुआ कि हनी बाबू नक्सली गतिविधियों और माओवादी विचारधारा का प्रसार कर रहा है और गिरफ्तार अन्य आरोपियों के साथ 'सह-साजिशकर्ता' है.
एनआईए ने बताया कि हनी बाबू को बुधवार को मुंबई में विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और उससे पूछताछ करने के लिए अदालत से उसे पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं