उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास के पास विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी मिलने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया. वाजे, दक्षिण मुंबई में कंबाला हिल स्थित एजेंसी के दफ्तर में पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे. वाजे की गिरफ्तारी की बाद भारतीय जनता पार्टी का बयान आया है. भाजपा ने सचिन वाजे की नार्को टेस्ट की मांग की है.
भाजपा प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा, 'आखिरकार सचिन वाजे को एनआईए ने गिरफ्तार कर ही लिय. क्या अब सचिन वाजे को बचाने वाली शिवसेना की सरकार देश से माफी मांगते हुए सचिन वाजे का नार्को टेस्ट करेगी? हमारी मांग है कि सचिन वाजे का नार्को टेस्ट किया जाए. ताकि पत्ता चले महाराष्ट्र सरकार उसे बचाना क्यों चाहती थी? ऐसे किंन नामों को महाराष्ट्र सरकार बचाना चाहती हैं? शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार का असली चेहरा लोगों के सामने आए.'
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

एंटीलिया केस : NIA ने पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया
वहीं, एनआईए के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सचिन वाजे को रात 11 बजकर 50 मिनट पर एनआईए मामला आरसी/1/2021/एनआईए/एमयूएम में गिरफ्तार कर लिया गया.''
बता दें, कार्माइकल रोड स्थित अंबानी के आवास के पास खड़ी एक एसयूवी (स्कॉर्पियो) में 25 फरवरी को जिलेटिन की कुछ छड़ें और एक धमकी भरा पत्र मिला था.
हिरेन मनसुख मौत मामला: विवादों में आए मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे का तबादला
एनआईए ने कहा कि वाजे को 25 फरवरी को विस्फोटकों से भरा वाहन खड़ा करने में भूमिका निभाने और इसमें संलिप्त रहने को लेकर गिरफ्तार किया गया. ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' वाजे, ठाणे निवासी व्यवसायी मनसुख हिरन की मौत मामले में भी सवालों के घेरे में हैं. उक्त स्कॉर्पियो हिरानी के पास ही थी. हिरन पांच मार्च को ठाणे जिले में क्रीक में मृत पाये गए थे. (इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं