विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में खामियों पर NHAI का एक्शन, पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर सस्पेंड, जांच में क्या आया सामने?

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में पहली बारिश के बाद सामने आई तकनीकी खामियों पर NHAI ने कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निलंबित और डिबार कर दिया है.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में खामियों पर NHAI का एक्शन, पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर सस्पेंड, जांच में क्या आया सामने?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की जांच में बड़ा खुलासा
NDTV
  • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में तकनीकी खामियां सामने आने पर NHAI ने जांच कर कार्रवाई की है
  • जांच के बाद पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर और इंजीनियरिंग टीम के प्रमुख को निलंबित कर दिया गया
  • केवल किलोमीटर संख्या 64 के आसपास लगभग एक किलोमीटर का हिस्सा जल रिसाव से प्रभावित पाया गया है

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद कुछ स्थानों पर तकनीकी खामियां सामने आने पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जांच कराई है. जांच के बाद कई अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. NHAI की जांच में कई बातें सामने आई हैं. जांच के बाद एनएचएआई ने प्रोजेक्ट के पूर्व डायरेक्टर को निलंबित करके डिबार कर दिया.

NHAI करा रही मरम्मत

एक्सप्रेसवे निर्माण में सामने आई तकनीकी समस्याओं का NHAI ने संज्ञान लिया है. इंजीनियरिंग टीम के प्रमुख को भी निलंबित किया गया है. निर्माण एजेंसी को दो शो कॉज नोटिस जारी किए गए हैं. सभी मरम्मत और सुधार कार्यों का खर्च निर्माण एजेंसी खुद उठा रही है. समझौते के मुताबिक अगले 15 वर्षों तक एक्सप्रेसवे के रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी कंसेशनेयर की होगी और इस पर सरकारी धन खर्च नहीं किया जाएगा.

सिर्फ 1 किलोमीटर का हिस्सा प्रभावित

जांच में पाया गया कि पूरा एक्सप्रेसवे प्रभावित नहीं है. केवल किलोमीटर संख्या 64 के आसपास लगभग 1 किलोमीटर का हिस्सा जल रिसाव (वॉटर सीपेज) से प्रभावित हुआ है.

IIT खड़गपुर करेगी स्वतंत्र जांच

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए IIT खड़गपुर की विशेषज्ञ टीम से स्वतंत्र जांच कराई जाएगी. इससे तकनीकी कारणों और निर्माण गुणवत्ता का विस्तृत आकलन किया जाएगा.

फिलहाल टोल वसूली पर रोक

NHAI ने फैसला किया है कि सभी सुधार कार्य पूरे होने तक एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली स्थगित रहेगी. NHAI का कहना है कि जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया जारी है. पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर के अलावा मौजूदा प्रोजेक्ट डायरेक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.

पहली बारिश में सामने आती हैं कुछ कमियां

अधिकारियों के अनुसार, किसी नए एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद पहली बारिश में कुछ तकनीकी कमियां सामने आना असामान्य नहीं माना जाता. ऐसी स्थितियों में कंसेशनेयर को निर्धारित मानकों के अनुसार खामियों को दूर करना होता है.

NHAI और सरकार का कहना है कि वे अपनी जवाबदेही से पीछे नहीं हट रहे हैं और सामने आई कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. इससे एक्सप्रेसवे को सुरक्षित और बेहतर बनाने का काम जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का ये हाल, सड़क सुखा रहे पंखे, वायरल VIDEO पर अखि‍लेश ने ली चुटकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Kanpur 45 Minutes Away, Lucknow Kanpur Expressway, Lucknow Kanpur Elevated Expressway, Lucknow Kanpur Expressway Completion, Lucknow Kanpur Expressway Route Map
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com