विज्ञापन

नेपाल बाढ़ में फंसे किसान नेता राकेश टिकैत और मशहूर एक्टर खराज मुखर्जी, तबाही के बीच कैसा है हाल?

उत्तर प्रदेश के कई लोगों की भी नेपाल में फंसे होने की आशंका है. किसान नेता राकेश टिकैत अपने सहयोगियों के साथ सड़क मार्ग से नेपाल गए थे. वह पोखरा में फंस गए हैं.

नेपाल बाढ़ में फंसे किसान नेता राकेश टिकैत और मशहूर एक्टर खराज मुखर्जी, तबाही के बीच कैसा है हाल?
नेपाल बाढ़ में फंसे हुए भारतीयों का हाल जानें.
  • नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच बड़ी संख्या में भारतीय वहां फंसे हुए हैं
  • टॉलीवुड अभिनेता खराज मुखर्जी और उनकी पत्नी नेपाल में फंसे हुए हैं और वे फिलहाल सुरक्षित हैं
  • किसान नेता राकेश टिकैत अपने सहयोगियों के साथ पोखरा में फंसे हैं. वह भी सुरक्षित हैं

नेपाल में कुदरत के कहर से जमकर तबाही हुई है. भोटे कोशी नदी में आया भयंकर सैलाब अपने साथ इंसानों को भी बहा ले गया. अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं करीब 750 लोग लापता है, जिनमें 133 से ज्यादा भारतीय भी शामिल हैं. सेना राहत और बचाव कार्यों में जुटी है. तबाही के बीच नेपाल में बहुत से भारतीय भी फंसे हुए हैं. बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी और उनकी पत्नी इस वक्त नेपाल में हैं. तबाही के बीच वह भारत वापस नहीं लौट पा रहे हैं. 

मशहूर एक्टर खराज मुखर्जी नेपाल में फंसे

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच टॉलीवुड और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर खराज मुखर्जी वहां फंस गए हैं. खराज मुखर्जी और उनकी पत्नी एक फिल्म की शूटिंग के लिए 20 अगस्त को नेपाल गए थे, इस बीच अचानक वहां भयानक बाढ़ आ गई. खराज मुखर्जी की रिश्तेदार सरस्वती मुखर्जी ने बताया कि खराज और उनकी पत्नी के साथ पूरी टीम नेपाल में फंस गई है. हालांकि एक्टर से फोन पर बातचीत हो गई है. वे सभी सुरक्षित हैं, लेकिन भयानक बाढ़ की वजह से वहां फंसे हुए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

राकेश टिकैत भी नेपाल में फंसे

उत्तर प्रदेश के कई लोगों की भी नेपाल में फंसे होने की आशंका है. किसान नेता राकेश टिकैत अपने सहयोगियों के साथ सड़क मार्ग से नेपाल गए थे. वह पोखरा में फंसे हैं और सुरक्षित हैं. उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि वे लोग कल विमान से काठमांडू पहुंचेंगे और वहां से विमान के जरिए दिल्ली जाएंगे.  अपने वाहन उनको वहीं छोड़ने पड़ेंगे क्योंकि सड़क मार्ग से यात्रा करना संभव नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

आंध्र प्रदेश के कई तीर्थयात्री फंसे

आंध्र प्रदेश के कई तीर्थयात्री भी नेपाल में फंसे हुए हैं.  कुरनूल जिले के अदोनी के एक तीर्थयात्री ने बुधवार को बताया कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ से सड़कें क्षतिग्रस्त होने और रास्ते बंद होने की वजह से आंध्र प्रदेश के कई तीर्थयात्री डारचेन और उसके आसपास के इलाकों में फंस गए हैं. निवर्ति रंगनाथ शास्त्री ने बताया कि उस इलाके में तेलुगु बोलने वाले तीर्थयात्रियों के कई समूह मौजूद हैं लेकिन आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों से आए तीर्थयात्रियों की सटीक संख्या का पता नहीं चल सका. इस इलाके में ईशा फाउंडेशन से जुड़े समूह भी मौजूद हैं. हर समूह में कम से कम 150 सदस्य हैं और ऐसे करीब 15 समूह वहां मौजूद हैं.

 ईशा फाउंडेशन के लोग लापता

 ईशा फाउंडेशन ने दावा किया कि आव्रजन केंद्र पर मौजूद उसके 77 सदस्य लापता हैं.सद्गुरु ने कहा कि आव्रजन कार्यालय में मौजूद लोगों में से किसी के बारे में भी अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.हालांकि 495 लोग सुरक्षित लौट आए हैं. उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल 21 ग्रुप्स में से 495 लोग सुरक्षित लौट चुके हैं. अभी 743 लोग तिब्बत में हैं, 148 लोग नेपाल में हैं, 77 लोग इमिग्रेशन सेंटर पर थे और 3 वॉलंटियर्स नेपाल के तिमुरे (Timure) में हैं.

ये भी पढे़ं- पीछे मौत का सैलाब, आगे जान बचाने को भागते लोग... नेपाल की भयानक बाढ़ का खौफनाक VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood, Nepal Flood Death, Rakesh Tikait, Kharaj Mukherjee Stranded In Nepal, Indian Stranded Abroad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com