विज्ञापन

अजमेर में हिजाब पहनकर नीट एग्जाम देने पहुंची छात्रा, हंगामे के बाद ऐसे मिली एंट्री

इस मामले में छात्रा और उसके परिजनों ने नाराजगी जाहिर की है. विवाद बढ़ने के कुछ ही देर बाद छात्रा को एंट्री दे दी गई. जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि एनटीए की गाइडलाइन की पालना की गई है.

हिजाब पहनकर नीट एग्जाम देने पहुंची छात्रा, परीक्षा केंद्र पर विवाद.

अजमेर में नीट री-एग्जाम देने पहुंची एक छात्रा की एंट्री पर विवाद हो गया. शहर के सावित्री स्कूल परीक्षा केंद्र पर छात्रा एग्जाम देने पहुंची थी, लेकिन उसकी एंट्री के दौरान हंगामा हो गया. छात्रा ने हिजाब पहन रखा था, जिस पर विवाद हुआ. हालांकि, कुछ ही देर बाद एग्जाम देने की अनुमति दे दी गई. मामले में प्रशासन के अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया. जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि एनटीए की गाइडलाइन के बारे में स्टूडेंट्स को जानकारी दी गई है. एग्जाम सेंटर पर मौजूद स्टाफ भी जागरूक हैं. वहीं, छात्रा ने इस पूरे मामले में नाराजगी जाहिर की.  

छात्रा का सवाल- NTA के नियम क्यों नहीं माने?

जब हिजाब पहनकर पहुंची छात्रा को रोका गया तो उसने एग्जाम सेंटर के बाहर व्यवस्था पर सवाल उठाए. छात्रा का सवाल है, "जब एनटीए ने हिजाब में एग्जाम अनुमति दी है तो सेंटर पर कैसे रोक सकते हैं? प्रशासन की ओर से कहा गया कि हमारे कुछ नियम हैं. लेकिन एग्जाम में प्रशासन के नियम नहीं, बल्कि एनटीए के नियम होने चाहिए. जब एनटीए का एग्जाम हैं तो एनटीए की गाइडलाइन को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए." 

देश के 551 सेंटर पर नीट री-एग्जाम 

बता दें कि पेपर लीक प्रकरण के बाद रविवार (21 जून) को NEET UG री-एग्जाम आयोजित किया गया है. री-एग्जाम के लिए देश के 551 और विदेश के 14 शहरों में 5,500 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिन्हें हाई-सिक्योरिटी जोन में तब्दील किया गया है. एग्जाम में 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं. जबकि राजस्थान में यह संख्या करीब 2 लाख 9 हजार तक है. इसके लिए पूरे राज्य में 602 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. दोपहर 2 बजे शुरू हुई परीक्षा शाम 5 बजकर 15 मिनट तक होगी.

यह भी पढ़ेंः राजस्‍थान में छात्र को आया फोन, बोला- 30 हजार में NEET का पेपर ले लो

लेखक के बारे में
img
गौरव द्विवेदी
सीनियर सब एडिटर
गौरव द्विवेदी साल 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. India Today ग्रुप के rajasthantak.com में एसोसिएट प्रोड्यूसर रहे हैं. इससे पहले दैनि... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com