विज्ञापन

साइना नेहवाल से तुकाराम मुढे तक, NDTV YUVA 2026 में दिखेगी नए भारत के युवाओं की ताकत

NDTV YUVA के मुंबई एडिशन का आयोजन 28 सितंबर को होगा. इस बार राजनीति, मनोरंजन, स्टार्टअप, कारोबार, जलवायु परिवर्तन से निपटने के तरीके, जेंडर जस्टिस, खेल, शिक्षा, सामाजिक न्याय, मानसिक स्वास्थ्य और डिजिटल व सोशल मीडिया जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

साइना नेहवाल से तुकाराम मुढे तक, NDTV YUVA 2026 में दिखेगी नए भारत के युवाओं की ताकत
नई दिल्ली:

NDTV YUVA के मुंबई एडिशन का आयोजन इस साल 28 सितंबर को किया जाएगा. NDTV YUVA केवल युवाओं का सम्मेलन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा जीवंत मंच है, जहां भारत के प्रतिभाशाली युवा, बेबाक आवाजें और समाज में बदलाव लाने वाले लोग एक साथ आते हैं. इस मंच पर वे अपने विचार साझा करते हैं, एक-दूसरे से संवाद करते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं. इस बार NDTV YUVA का मंच बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और आईएएस अधिकारी तुकाराम मुढे जैसे सितारों से रोशन होगा. NDTV YUVA की सोच यह है कि युवा केवल कल के नेता नहीं हैं, बल्कि आज ही बदलाव लाने वाले लोग हैं.

एनडीटीवी युवा में किन मुद्दों पर होगी चर्चा

NDTV YUVA का मंच युवाओं से जुड़े मुद्दों और विचारों को जगह देता है और संवाद का जरिया बनता है. यह एक ऐसे मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो नए भारत के युवाओं की सोच और उनकी आवाज को एक मंच पर लाता है. NDTV YUVA के अब तक के आयोजनों ने शानदार सफलता दर्ज की है. इस बार यह सम्मेलन और भी बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा. इसमें दिलचस्प चर्चाएं, लाइव बातचीत, भाषण और कहानी कहने के नए और प्रभावशाली तरीके देखने को मिलेंगे.

इस बार के  NDTV YUVA में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी. इनमें राजनीति, मनोरंजन, स्टार्टअप, कारोबार, जलवायु परिवर्तन से निपटने के तरीके, जेंडर जस्टिस, खेल, शिक्षा, सामाजिक न्याय, मानसिक स्वास्थ्य और डिजिटल व सोशल मीडिया का लगातार बढ़ता जैसे मुद्दे शामिल हैं.

एनडीटीवी युवा के मंच पर कौन से सितारे उतरेंगे

मुंबई में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, एक्टर फातिमा सना शेख, एनसीपी शरद पवार के प्रवक्ता अनीस गवांडे, एक्टर रिया अहीर, आईएएस अधिकारी तुकाराम मुढे, कॉमेडियन कैनी सेबेस्टियन, कॉमेडियन रौनक रजनी, मांक ई के सीईओ विराज सेठ, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेवंत हिमातसिंगका उर्फ फूड फार्मर, बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट कनन टांडी, मॉडल हेमा गिल उर्फ ट्रेसा गर्ल, मशहूर बैंड आउटस्टेशन, मेंटलिस्ट दानिश शेख, एनसीपी विधायक रोहित पवार, कॉमेडियन श्रेया प्रियम रॉय और बीजेपी प्रवक्ता सिद्धार्थ यादव के नाम शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV Yuva 2026 Stories, Ndtv Yuva 2026, NDTV Yuva
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com