विज्ञापन

रुक्मिणी वसंत ने दी 852 करोड़ी फिल्म, फिर भी NDTV Yuva 2026 में कहा- मुझे उम्मीद थी कि कांतारा चैप्टर 1 धुरंधर जितनी बड़ी होगी

रुक्मिणी वसंत ने NDTV YUVA 2026 में कहा, जिन बहुत से लोगों के साथ काम करने का सौभाग्य मुझे मिला है वह यह समझते हैं कि हर कोई अपना-अपना योगदान लेकर आता है.

रुक्मिणी वसंत ने दी 852 करोड़ी फिल्म, फिर भी NDTV Yuva 2026 में कहा- मुझे उम्मीद थी कि कांतारा चैप्टर 1 धुरंधर जितनी बड़ी होगी
NDTV YUVA में पहुंचीं रुक्मिणी वसंत
नई दिल्ली:

यश की टॉक्सिक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जो 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी के अलावा रुक्मिणी वसंत लीड रोल में नजर आएंगी. हाल ही में एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत NDTV YUVA 2026 का हिस्सा बनीं. जहां उन्होंने अपनी फिल्म कांतारा और आने वाली फिल्मों के बारे में बात की. वहीं उन्होंने यश से मुलाकात का जिक्र किया. वहीं उन्होंने अपनी फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को लेकर कहा- "मुझे उम्मीद थी कि धुरंधर जितना बड़ी कंतारा चैप्टर 1 होगी". 

रुक्मिणी वसंत ने बताया स्क्रिप्ट में क्या देखती हैं

रुक्मिणी वसंत ने स्क्रिप्ट चुनने के अपने तरीके के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि इसमें बहुत सी चीजें शामिल होती हैं. यह एक ऐसा फैसला होता है जो कई चीजों को मिलाकर लिया जाता है. सबसे पहली चीज, जाहिर है, कहानी होती है, जो हम दर्शकों को दिखाने वाले हैं. यह ऐसी चीज होनी चाहिए जो दर्शकों को पूरी तरह से बांधकर रखे. लेकिन एक और चीज, जिसकी मैं बहुत ज्यादा परवाह करती हूं. वह है मेरे किरदार का सफर. वह किस तरह से आगे बढ़ता है. मेरे लिए यह जरूरी नहीं है कि मैं हर चीज में सबसे आगे रहूं. मतलब यह भी जरूरी नहीं है कि कहानी को आगे बढ़ाने का काम हर समय मेरा ही किरदार करे. लेकिन जब तक किरदार में कुछ विकास होता है. जब तक उसकी कहानी की कोई शुरुआत, बीच का हिस्सा और अंत होता है. तब तक मुझे लगता है कि यह मुझे भी अपने किरदार के साथ-साथ आगे बढ़ने का मौका देता है."

ये भी पढे़ं- एक एप, जो पूरी करती है इच्छा, लेकिन मौत की कीमत पर, नेटफ्लिक्स की ये नई हॉरर सीरीज वीकेंड पर देखें जरूर 

कांतारा चैप्टर 1 के लिए हां कहने की बताई वजह 

रुक्मिणी वसंत ने 'कांतारा चैप्टर 1' की ओर आकर्षित करने के सवाल पर माना कि फिल्म की दुनिया ही उनके लिए सबसे बड़ा आकर्षण थी. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पहली फिल्म की सफलता ने भी दर्शकों की उम्मीदों को बनाने में एक अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैंने उम्मीद की थी कि यह 'धुरंधर' जितनी ही बड़ी होगी. 'कांतारा' का उदाहरण देना थोड़ा गलत होगा क्योंकि इसकी पहली फिल्म को देश और दुनिया भर के दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था. लोग इस नई संस्कृति से इतने प्रभावित थे, जिसके बारे में वे जान रहे थे. करावली क्षेत्र की इस दिलचस्प संस्कृति से. उस दुनिया का हिस्सा बनना. वह पौराणिक, शानदार रचना - और अपनी छोटी सी भी भूमिका निभा पाना, मेरे लिए बहुत ही रोमांचक था और जैसे-जैसे मुझे कहानी के बारे में पता चला, और यह किस ऊंचाई तक जाएगी. इसकी दुनिया की रचना सचमुच जबरदस्त थी."

टॉक्सिक के बारे में 

नेशनल अवार्ड विजेता गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में राया के किरदार में यश के अलावा कियारा आडवाणी ने नादिया का किरदार निभाया है, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के रोल में हैं, नयनतारा गंगा के किरदार में दिखेंगी, तारा सुतारिया रेबेका की भूमिका में हैं और रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में नजर आएंगी. हाई-ऑक्टेन एक्शन हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी ने नेशनल अवार्ड विजेता जोड़ी अंबरिव और केचा खाम्फाकडी के साथ कोरियोग्राफ किया है. फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में साथ शूट किया गया है. जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम जैसी भाषाओं में डबिंग की जाएगी. 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है.  

ये भी पढ़ें- खलनायक 2 का ऐलान, संजय दत्त की 33 साल पहले आई थी खलनायक, खूब की थी कमाई, लेकिन विवादों में अटकी थी रिलीज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com