एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 कार्यक्रम में जाने मानें उद्योगपति सुनील भारती मित्तल ने कहा कि भारत में मोबाइल नेटवर्क और सर्विस अमेरिका तथा यूरोप के कई देशों से काफी बेहतर है. उन्होंने कहा कि उन जगहों पर 100 डॉलर तक खर्च करने के बाद भी वैसी सर्विस नहीं मिलती है जैसी भारत में 2-3 डॉलर में ही मिल जाती है. हम यूके, अमेरिका यूरोप के कई देश और स्वाभाविक तौर पर अफ्रीका देशों से काफी बेहतर हालत में हैं. हालांकि हम जापान, सिंगापुर, दुबई जैसे जगहों की सुविधा से अभी पीछे हैं. ये सब मेरी नजर में रॉल मॉडल हो सकते हैं हमारे लिए.
बताते चलें कि एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 - द इंडिया सेंचुरी (NDTV World Summit 2024 - The India Century) का आगाज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर 'एनडीटीवी वर्ल्ड' चैनल को लॉन्च किया. समिट में यूके के पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत की क्षमताओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत यकीनन रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच मध्यस्ता कर सकता है. इससे पहले दुनिया की चिंताओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की एक किरण बना है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
जब दुनिया चिंता में डूबी है तब भारत आशा का संचार कर रहा है. हमें फर्क पड़ता है. चुनौतियां भारत के सामने भी हैं, लेकिन एक सेंस ऑफ पॉजिटिविटी यहां है, जिसें हम फील कर रहे हैं, आज भारत हर सेक्टर और क्षेत्र में जिस तेजी से काम कर रहा है. समिट में देश-दुनिया के बड़े चेहरे मौजूद हैं. भूटान के पीएम दाशो शेरिंग तोबगे, बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली और ब्रिटेन के पूर्व पीएम लॉर्ड डेविड कैमरन भी मैजूद हैं. इसके अलावा कई बड़े कारोबारी, फिल्म और साहित्य के जुड़े बड़े नाम भी एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में शिरकत कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं