रामायण: पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती ही जा रही है. फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 673 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इस शानदार सफलता के बीच फिल्म को लेकर के सेलेब्स के अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. किसी ने फिल्म की तारीफ की तो किसी को फिल्म ठीक-ठीक लगी. इसी बीच साल 1987 में रामानंद सागर के सीरीयल रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने फिल्म को लेकर के अपनी राय रखी है.
सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने नितेश तिवारी की रामायण को लेकर अपने विचार बताए. उन्होंने कहा कि फिल्म के वीएफएक्स और इसकी भव्यता देखने लायक है, लेकिन उनके मुताबिक इसमें कुछ जरूरी बातें और इमोशनल पहलू छूट गए हैं. सुनील लहरी ने कहा, "जय राम जी की दोस्तों, मुझे हाल ही में नई रामायण देखने का अवसर मिला. यह बहुत बड़े बजट की और बेहद भव्य फिल्म है. इसके वीएफएक्स वर्ल्ड क्लास हैं. फिल्म का चित्रण बहुत ही सुंदर है और आंखों को काफी अच्छा लगता है. इस फिल्म में सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदार पूरे दिल से निभाए हैं. इसके कई दृश्य शानदार हैं." हालांकि, उन्होंने आगे कहा, "मेरे विचार से फिल्म के कुछ दृश्यों, खासकर भावनात्मक दृश्यों और संवादों पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, जितना दिया जाना चाहिए था."
रामायण की तारीफ और कमियां
टीवी शो रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने हाल ही में रिलीज हुई नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' पर अपनी राय दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म की तारीफ भी की और कुछ कमियां भी बताईं. सुनील लहरी ने कहा कि फिल्म बहुत बड़े बजट की और बेहद भव्य है. इसके वीएफएक्स विश्वस्तरीय हैं और फिल्म का फिल्मांकन बहुत सुंदर है. सभी कलाकारों ने अपने किरदार दिल से निभाए हैं और कुछ दृश्य बेहद शानदार हैं. हालांकि, उनके मुताबिक फिल्म के भावनात्मक दृश्यों और डॉयलाग्स पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, जितना दिया जाना चाहिए था.
नई रामायण देखी कुछ खट्टा मीठा अनुभव रहा दिव्यता,भक्ति भाव नहीं दिखा कई महात्वपूर्ण दृश्य नहीं है,कई सीनो में वर्तलाप गरिमापूर्ण जो इस तरह की फिल्म में होना चाहिए नहीं है रावण को काफी महिमामंडित किया गया है Saw new Ramayan,it was a mixed experience,divinity was not visible https://t.co/07U1p9EOBN
— Sunil lahri (@LahriSunil) November 11, 2026
उन्होंने कहा कि कुछ जरूरी सीन्स फिल्म में हैं ही नहीं. उदाहरण के लिए, परशुराम वाला दृश्य उन्हें कमजोर लगा और अहिल्या वाला प्रसंग फिल्म में नहीं दिखाया गया. इसके अलावा, शूर्पणखा और भगवान राम के बीच बातचीत और सीता का राम को बुलाने करने का तरीका भी उन्हें पसंद नहीं आया. सुनील लहरी का मानना है कि फिल्म के कई सीन में भक्ति और दिव्यता का भाव कम नजर आता है. उनके अनुसार यह फिल्म भक्ति प्रधान कम और शक्ति प्रधान ज्यादा लगती है. उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने और अपनी राय शेयर करने की अपील भी की.
ये भी पढ़ें: दूरदर्शन की रामायण में राम बनकर छाए अरुण गोविल, इस फिल्म में बने लक्ष्मण तो बॉक्स ऑफिस पर डूब गए करोड़ों
नई रामायण देखी कुछ खट्टा मीठा अनुभव रहा दिव्यता,भक्ति भाव नहीं दिखा कई महात्वपूर्ण दृश्य नहीं है, कई सीनो में वर्तलाप गरिमापूर्ण जो इस तरह की फिल्म में होना चाहिए नहीं है रावण को काफी महिमामंडित किया गया है.
रवि दुबे की भी हुई तारीफ, संगीत से थे थोड़े निराश
कुछ दिन पहले सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे की तारीफ की थी. उन्होंने लिखा था कि लक्ष्मण के किरदार में जो मासूमियत और तीव्रता होनी चाहिए, वह नए रामायण में दिखाई देती है. उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं. इससे पहले सुनील लहरी फिल्म के संगीत को लेकर भी अपनी निराशा जता चुके हैं. उन्होंने कहा था कि नितेश तिवारी एक बेहतरीन निर्देशक हैं और पहले भी अच्छी फिल्में बना चुके हैं. लेकिन फिल्म का संगीत, जो किसी भी फिल्म की रीढ़ की हड्डी जैसा होता है, उसमें कुछ गाने उन्हें उम्मीद के मुताबिक नहीं लगे.
फिल्म की स्टारकास्ट
'रामायण: पार्ट 1' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, लारा दत्ता और काजल अग्रवाल ने भी अभिनय किया है. फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है और इसे नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने प्रोड्यूस किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं