विज्ञापन

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: सिया ने NDTV को बताया- उस दिन उनसे क्या गलती हुई?

गुरुग्राम में जिस महिला राइडर को टक्कर मारी गई थी, उस सिया ने NDTV से कहा कि वह जल्द ही वापसी करेंगी.

सिया चौहान को उस एक्सीडेंट में कई चोटें आई हैं.
NDTV
गुरुग्राम:

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर पिछले दिनों एक कार ने बाइक राइडर सिया को टक्कर मार दी थी. इस एक्सीडेंट में सिया बाल-बाल बच गई थीं. अब सिया और उनके बाइकर ग्रुप ने NDTV से बातचीत में कहा कि अगर कानून का डर होता तो ऐसा कुछ नहीं होता. सिया ने भी कहा कि उन्हें रिकवर होने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन वह जल्द ही वापसी करेंगी.

सिया को रविवार को एक सफेद कार ने टक्कर मार दी थी. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें सिया को टक्कर मारने के बाद कार वहां से निकल गई. टक्कर लगते ही सिया सड़क पर गिर गईं, जबकि उनकी बाइक अप्रिलिया RS-457 स्पोर्ट्स बाइक सड़क पर घिसटती हुई दूर जा गिरी और उससे चिंगारियां निकलने लगीं.

इस दुर्घटना में सिया को कई चोटें आई हैं. वह मेंटली रूप से भी परेशान हैं. सिया ने अब NDTV से बात करते हुए बताया है कि मुझसे उस दिन एक गलती ये हुई कि मैंने उस दिन राइडिंग जैकेट नहीं पहना था. उन्होंने कहा कि अगर राइडिंग जैकेट होता तो मुझे इतनी चोट नहीं आती.

घर वालों का क्या रिएक्शन था?

सिया के पास अप्रिलिया RS-457 स्पोर्ट्स बाइक है. इसमें 450 सीसी का इंजन होता है. ये बाइक 195 किलो की होती है. 

सिया ने बताया कि जब मैंने बाइक ली थी तो उनके पिता ने उनसे यही कहा कि इतनी सीसी की बाइक तुम दिल्ली की रोड पर कैसे चलाओगी? हमारे पास ढंग की रोड ही नहीं है तो तुम बाइक लेकर कहां जाओगी? 

उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद उन्होंने एक सबक लिया है कि और वह यह कि वह कितना भी सेफ चल लें लेकिन रोड पर चल रहे दूसरे लोगों पर भरोसा नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ेंः नशे में चूर, घमंड भरपूर... क्लब पार्टी से लौट रहा था गुरुग्राम में सिया को टक्कर मारने वाला बैंसला, 2 KM तक किया था पीछा

इस सबकी वजह- मेल ईगो

सिया के राइडर ग्रुप में शामिल जसविंदर कौर ने इस सबकी वजह मेल ईगो बताई. जसविंदर ने कहा कि ये सारी प्रॉब्लम मेल ईगो की वजह से है. उन्होंने कहा कि कानून भी सख्त नहीं है. अगर कानून सख्त हो तो ये सब बंद हो सकता है.

जसविंदर ने कहा कि मेल ईगो इसका सबसे बड़ा कारण है. इसे सही किया जा सकता है और इशकी शुरुआत घर से ही होता है. उन्होंने कहा कि मैं खुद मेल ईगो के चक्कर में विक्टिम हूं. मैंने एक लड़के को शादी से मना कर दिया था तो उसने मेरे पेट पर 7 बार चाकू से वार कर दिया था. उन्होंने कहा कि कई बार सिचुएशन ऐसी होती है कि आप कुछ कर ही नहीं पाते.

सिया ने भी इसे एक बड़ी वजह बताया. सिया ने कहा कि अगर उस लड़के को बचपन से सिखाया जाता कि जो वो कर सकता है, वो एक लड़की भी कर सकती है तो उसे शायद इतना बुरा नहीं लगता कि एक लड़की कैसे बाइक राइड कर सकती है.

एक्शन होना चाहिए... सिया की मांग

सिया ने NDTV से कहा कि तुरंत एक्शन नहीं होता है, इसलिए वो डर नहीं है जो होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मेरे साथ जो हुआ है, वह इसलिए हुआ क्योंकि डर ही नहीं है. शायद जब एक्शन हो, पता चले कि ऐसा करने पर इतने साल की सजा हो सकती है तो कोई भी इंसान सोचेगा कि ऐसा नहीं करना चाहिए.

उन्होंने अपने ऊपर लग रहे विक्टिम कार्ड खेलने के आरोपों पर भी जवाब दिया. सिया ने कहा कि मैं देख रही हूं कि कई लोग सामने आ रहे हैं और कह रहे हैं कि वो लड़के तो ऐसा कर ही नहीं सकते. कल ही मैंने तीन-चार लड़कियों को सुना जो कह रही हैं कि वो तो ऐसा कर ही नहीं सकते. 

सिया ने कहा कि मैं बस ये जानना चाह रही हूं कि अगर मेरी जगह उनका भाई होता, बेटा होता तो क्या तब भी वे लोग यही कहते? अगर मैं उस वक्त मर जाती तो क्या तब भी आपका स्टेटमेंट होता कि मैं विक्टिम कार्ड प्ले कर रही हैं.

आखिर में सिया और उनके राइडर ग्रुप ने यही कहा कि कानून सख्त होना चाहिए, क्योंकि कानून का डर ही ऐसे लोगों को काबू में रख सकता है.

यह भी पढ़ेंः पेशाब के बहाने भाग रहा था कल्याण बैसला, गिरने से हुआ घायल; पुलिस ने बताया कैसे पकड़ में आया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram, Gurugram Hit And Run Case, Sia Accident Case, Gurugram Crime, Gurugram News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com