विज्ञापन

गुड़गांव में महिला से छेड़छाड़, NRI ग्रुप के CEO आमिर खान समेत दो पर एफआईआर 

गुड़गांव में एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में NRI ग्रुप के सीईओ आमिर खान के खिलाफ नामजद एफआईआर की गई. मामले में एक अन्‍य युवक को भी आरोप बनाया गया है.

गुड़गांव में महिला से छेड़छाड़, NRI ग्रुप के CEO आमिर खान समेत दो पर एफआईआर 

गुड़गांव के सेक्टर-56 थाने में एक महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है. दोनों आरोपी राजस्‍थान और हरियाणा के रहने वाले हैं. मह‍िला ने उन पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगया है, जिसके आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 3(5), 351(3), 74 और 79 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है. 

छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप 

सेक्टर-56 थाना पुलिस के अनुसार, एफआईआर 12 सितंबर 2026 को रात करीब 9 बजकर 46 मिनट पर दर्ज की गई थी. महिला ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि छेड़छाड़ और धमकी देने की घटनाएं 6 जून से 12 सितंबर के बीच गुड़गांव के सेक्टर-56 इलाके में हुईं हैं. 

राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले हैं आरोपी 

महिला ने इसका आरोप राजस्‍थान के अलवर जिले रहने वाले हिमांशु और हरियाणा फरीदाबाद निवासी आमिर खान पर लगाया है. दोनों नामजद आरोपियों में शामिल आमिर खान NRI ग्रुप का CEO बताया जा रहा है. वह सोशल मीडिया पर खुद को इन्फ्लुएंसर के साथ-साथ कारोबारी के तौर पर भी पेश करता है. 

जांच के बाद कार्रवाई करेगी पुलिस

सेक्टर-56 थाना पुलिस का कहना है क‍ि महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस की टीम महिला के आरोप की जांच कर रही है. जांच में जो भी तथ्‍य सामने आएंगे उसके अनुसार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें...

कोटा में कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़, किडनैप की कोशिश; 5 द‍िनों से क्रेटा और थार से कर रहे थे पीछा 

UP: छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत के कुछ घंटे बाद पेड़ से लटका मिला 12वीं का छात्र, मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram News, Gurugram Crime News, Gurgaon News, Haryana Crime, Haryana News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com