विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2022

NCB ने बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, कई राज्यों में छापेमारी के बाद 22 लोग गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बहुत बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. ये सिंडिकेट कई देशों से जुड़ा है. अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

NCB ने बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, कई राज्यों में छापेमारी के बाद 22 लोग गिरफ्तार
कई लड़कियां भी पकड़ी गईं छापेमारी में (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बहुत बड़े पैन इंडिया ड्रग्स सिंडिकेट (Drug Syndicate) का भंडाफोड़ किया है. ये सिंडिकेट कई देशों से जुड़ा है. अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. कई लड़कियां भी पकड़ी गई हैं. ड्रग्स की बरामदगी के लिए NDRF के गोताखोरों की भी मदद ली गई है. बेहद यूनिक तरीक़े से ड्रग्स की खेप घरों तक पहुंच रही थी.

देशभर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इस सिंडिकेट की मदद से स्टडी बुक के अंदर तक छिपाकर कुरियर से ड्रग्स की डिलिवरी अपने घरों तक मंगवाई. करीब एक दर्जन अलग-अलग किस्म की ड्रग्स बरामद की गई है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का एक सिपाही भी गिरफ्तार हुआ है. इस पर आरोपियों की मदद का आरोप है.

जानकारी के मुताबिक, ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े कुछ आरोपियों ने ड्रग्स की आड़ में कुछ लड़कियों का शारीरिक शोषण किया. 
ड्रग्स की खरीद फरोख्त का ये नेटवर्क डार्क नेट पर धड़ल्ले से चल रहा था. विदेशों से पार्सल की आड़ में ड्रग्स भारत भेजी जाती थी. हर साल करोडों रुपये की कमाई की जा रही थी. इस सिंडिकेट के जुड़े 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. अधिकतर गिरफ्तार आरोपी IT प्रोफेशनल और बेहद हाई एजुकेटेड हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drug Racket, NCB
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com