विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

हमारा प्यार जीता... जाति के कारण बाप-भाई ने की लड़के की हत्या तो बेटी ने प्रेमी के शव से कर ली शादी

आंचल सक्षम ताटे नामक युवक से प्यार करती थी. दोनों शादी करने वाले थे. लेकिन लड़की के परिजनों को यह रिश्ता इसलिए मंजूर नहीं था क्योंकि सक्षम दूसरी जाति का था. ऐसे में आंचल के पिता-भाई ने सक्षम की हत्या कर दी.

हमारा प्यार जीता... जाति के कारण बाप-भाई ने की लड़के की हत्या तो बेटी ने प्रेमी के शव से कर ली शादी
आंचल और सक्षम की फाइल फोटो.

Aanchal-Saksham Love Story: ये इश्क नहीं आसां, एक आग का दरिया और डूब कर जाना है... सच्चे प्यार में पड़ा शख्स हर बंधन से मुक्त होकर केवल अपने साथी के साथ जीना-मरना चाहता है. इस चाहत के बीच यदि कोई आता है तो वो अंजाम की चिंता छोड़ ऐसा कदम उठा लेता है, जो हीर-रांझा, लैला-मजनू, शीरी-फरहाद की तरह उसे भी अमर प्रेम कहानी की फेहरिस्त में शामिल कर लेता है. एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से सामने आया है. जहां एक लड़की के अपने प्रेमी की लाश के साथ शादी कर ली है.
 

प्रेमी के लाश से शादी करने के बाद लड़की ने कहा- मारने वाले जीत कर भी हार गए और हारने वाला मर कर भी जीत गया. आज हमारे प्यार की जीत हुई है...

प्रेमी के लाश से की शादी

दरअसल जब लड़की को यह पता चला कि उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी गई तो वह अंतिम संस्कार से पहले उसके घर पहुंची.  शव के साथ खुद को हल्दी लगाई और फिर प्रेमी के अंगुली से खुद के माथे पर सिंदूर लगाया और शादी कर ली. साथ ही लड़की ने प्रेमी घर में रहने का फैसला कर लिया. 

सक्षम और आंचल की फाइट फोटो.

सक्षम और आंचल की फाइट फोटो.

दूसरी जाति का था प्रेमी इसलिए लड़की के परिजनों ने की हत्या

इस कहानी की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की के प्रेमी की हत्या उसके परिवार वालों ही की थी. दरअसल लड़की जिस युवक से प्यार करती थी, वो दूसरी जाति का था. लड़की के घरवालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने उस लड़के की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी. 

Latest and Breaking News on NDTV

लड़की के परिजनों का मंजूर नहीं था ये रिश्ता

दरअसल नांदेड की रहने वाली आंचल सक्षम ताटे नामक युवक से प्यार करती थी. दोनों शादी करने वाले थे. लेकिन लड़की के परिजनों को यह रिश्ता इसलिए मंजूर नहीं था क्योंकि सक्षम दूसरी जाति का था. ऐसे में आंचल के पिता-भाई ने सक्षम की हत्या कर दी. दोनों ने पहले सक्षम को बेरहमी से पीटा, फिर सिर में गोली मारी दी. इतना ही नहीं बाद में उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया.

बेरहमी से हुई थी सक्षम की हत्या, लाश देख पुलिस भी दंग

सक्षम की हत्या इतनी निर्मम थी कि पुलिस भी घटनास्थल देखकर दंग रह गई. नांदेड शहर के मिलिंद नगर इलाके की यह घटना गुरुवार शाम इतवारा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी. सक्षम की हत्या मामले की जानकारी होने पर आंचल उसके घर गई और प्रेमी की शव के साथ शादी कर ली. 

आंचल के भाई का दोस्त था सक्षम, लंबे समय से था प्रेम प्रसंग

बताया जाता है कि सक्षम और आंचल एक-दूसरे को तीन साल से जानते थे, दोनों लंबे समय से प्रेम करते थे. सक्षम आंचल के भाई का दोस्त था और घर पर आने-जाने से दोनों करीब आए थे. भाई को इस रिश्ते की भनक लगी, जिसके बाद उन्होंने विरोध शुरू कर दिया. क्योंकि सक्षम दूसरी जाति से था. परिवार ने काफी धमकियां दीं, पर आंचल ने नहीं सुनी. आंचल ने अपने प्रेमी के हत्यारों को फांसी की सज़ा देने की मांग की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रेमी के शव से शादी कर आंचल बोली- हमारा प्यार जीत गया

सक्षम की हत्या के बाद उसके शव से शादी करने वाली आंचल ने कहा, "हमारा प्यार जीत गया, मरकर भी वह जीत गया, मेरे पिता-भाई हार गए." आंचल ने सक्षम के कातिलों के लिए फांसी की मांग की है. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

नांदेड़ के एसएसपी प्रशांत शिंदे ने कहा कि इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे एक नाबालिग है. इसमें गिरफ्तार आरोपियों के नाम गजानन बांबिलवाड़, साहिल सिंह उर्फ मदन सिंह ठाकुर, सोमेश लके, वेदांत फुंदेकर, और एक नाबालिक है. फिलहाल सक्षम की हत्या के बाद आंचल द्वारा उठाए गए चर्चा पूरे नांदेड़ में हो रही है. वहीं कई लोग आंचल के परिजनों की करतूत की निंदा कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें - शव से कर ली शादी, लाश के पास बैठकर लगाई हल्दी, मंगलसूत्र पहनकर भरी मांग, जानें पूरा मामला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com