इंडिया मोबाइल कांग्रेस का शुभारंभ आज से आज से हो गया है. आपको बता दें कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस का 10वां वजर्न भारत के दूरसंचार और डिजिटल तकनीक के बढ़ते दायरे को दिखाने वाला बड़ा मंच है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने नाना पाटेकर को भी याद किया. उनके निधन को उन्होंने बड़ी क्षति बताई. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने फिल्मों से देशसेवा की, पीढ़ियों तक उन्हें याद रखा जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बोलते हुए कहा, "कल मैंने सरकार के मुखिया के तौर पर देश की सेवा करते हुए 25 साल पूरे कर लिए हैं. मेरे लिए सेवा का यह सफर बहुत स्वाभाविक रहा है. मैं देश के हर नागरिक और दुनिया भर के भारत के सभी शुभचिंतकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं. साथियों, यह एक सुखद संयोग है कि इस मौके पर इंडिया मोबाइल कांग्रेस ने भी अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं. इस साल भारत को GSMA बोर्ड की बैठक की मेजबानी करने के लिए चुना गया. मैं भारत आए दुनिया भर के सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों, उद्योग जगत के दिग्गजों, विशेषज्ञों और स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों का दिल से स्वागत और अभिनंदन करता हूं."
VIDEO | Delhi: Speaking at India Mobile Congress, PM Narendra Modi (@narendramodi) says, "Yesterday, I completed 25 years of serving the country as the Head of Government. For me, this has been a natural journey of service. I express my gratitude to every citizen of the country and to every friend of India across the world for their warm wishes. Friends, it is also a coincidence that on this occasion, the India Mobile Congress has completed 10 years as well. This year, India was chosen to host the GSMA Board meeting. I warmly welcome and extend my greetings to all of you—the telecom operators, industry leaders, experts, and representatives of startups who have come from across the world—to India." (Source: PM Narendra Modi YT) #PMModi #IndiaMobileCongress
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हम एक ऐसे भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं जहां हर किसी तक '5G' की पहुंच होगी, और यह सच्चाई आज हम सब देख रहे हैं. देश के हर जिले तक 5G कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है. वर्तमान में, भारत में 5G नेटवर्क संचालित करने वाले 5.5 लाख से अधिक बेस स्टेशन काम कर रहे हैं, और मोबाइल इंटरनेट की स्पीड 2022 की तुलना में दस गुना बढ़ गई है. इसी इंडिया मोबाइल कांग्रेस के मंच पर हमने 2024 में इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) की मौजूदगी देखी थी. उस समय, हमने डिजिटल दुनिया के लिए वैश्विक मानकों की आवश्यकता पर चर्चा की थी, और पिछले साल हमने 'इन्वेस्ट', 'इनोवेट' और 'मेक इन इंडिया' जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया था. भारत ने टेलीकॉम क्षेत्र में जो प्रगति हासिल की है, उसमें इंडिया मोबाइल कांग्रेस ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. बीते वर्षों में यह मंच एक ऐसे माध्यम के रूप में उभरा है जो भारत की प्रगति और उसकी आकांक्षाओं को दर्शाता है."
डेटा और फोन भारत में कैसे हुए सस्ते, पीएम मोदी ने बताया
उन्होंने डिजिटल इंडिया अभियान को तकनीक के लोकतंत्रीकरण (हर किसी तक तकनीक पहुंचाने) की दिशा में एक बड़ा प्रयास बताया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार का लक्ष्य डिजिटल अंतर को पाटना है ताकि आधुनिक तकनीक सिर्फ साधन संपन्न लोगों तक सीमित न रहे. दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, मोबाइल फोन अब सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं रह गए हैं. इन्होंने यात्रा की जरूरत, इंतजार के समय और खर्चों को कम किया है तथा सुविधाओं को बढ़ाया है. तकनीक से नागरिकों को मिलने वाला यह सबसे बड़ा फायदा है.
उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के जरिए हमने इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया, जिसमें मोबाइल फोन इस बदलाव के केंद्र में था. ये तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने का एक बहुत बड़ा प्रयास रहा है.
भारत में डेटा सस्ता है. मोबाइल फोन सस्ते हैं. लेकिन ये सब हुआ कैसे और किया क्यों किया गया. भारत का फोकस एकदम क्लियर है. भारत में एक दशक तक पहले तक डिजिटल डिवाइस बहुत बड़ी चुनौती थी. आधुनिक टेक्नोलॉजी प्रीविलेज बनती जा रही थी. जिसके पास साधन थे, वहीं इसका लाभ ले सकते हैं. हमारी सरकार ने इसको बदलने की ठानी. ये कैसे संभव हुआ, इसे समझने पर भारत के प्रमुख फोकस क्षेत्रों को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं