हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है. आज 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर गुरुवार सुबह गोवा स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए. इसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के बावजूद कोई रिएक्शन ना होने पर डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के साथ उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है.
शरीर को मानते थे अपना 'हथियार'
नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई दमदार किरदार निभाकर अपनी खास पहचान बनाई. लेकिन एक्टिंग के अलावा उनकी सादगी और फिटनेस भी हमेशा चर्चा में रही. एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिटनेस का जिक्र करते हुए नाना पाटेकर ने बताया था कि वे रोज करीब डेढ़ से दो घंटे एक्सरसाइज करते थे. एक्टर का कहना था कि शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है. वे अपनी बॉडी को अपना हथियार मानते थे.
ऐसा होता था फिटनेस रूटीननाना ने बताया था कि वे रोज जिम में बेंच प्रेस, बाइसेप कर्ल या स्क्वैट्स जैसी एक्सरसाइज करते थे. इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा था कि अगर आप जिम के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं या जिम जाना संभव नहीं है तो घर पर ही उठक-बैठक और सूर्य नमस्कार जैसे आसान व्यायाम कर सकते हैं.
नाना पाटेकर की फिटनेस से जुड़ा एक वीडियो भी खूब चर्चा में रहा था. ये वीडियो फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर अतुल कसबेकर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. वीडियो में नाना जिम में ट्राइसेप डिप्स करते नजर आए थे, जिसपर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थके थे.
सिगरेट छोड़ी, लाइफस्टाइल पर दिया ध्यान
एक दूसरे इंटरव्यू में अपने लाइफस्टाइल को लेकर बात करते हुए एक्टर ने बताया था कि एक समय पर वे एक दिन में करीब 60 सिगरेट पीते थे. यहां तक की एक्टर नहाते समय भी सिगरेट पीते थे. बाद में बहन के कहने पर उनकी ये आदत छूटी. एक्टर ने बताया कि इसके बाद उन्होंने कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाया और जितना हो सका, अपनी सेहत और फिटनेस पर ध्यान दिया.
नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था. उनका जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र में हुआ. अपनी दमदार एक्टिंग करियर में उन्होंने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते. फैंस नम आंखों से अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- बप्पा के सामने नाना पाटेकर का ये अंदाज था खास, गणेश उत्सव पर ऐसे करते थे पूजा-पाठ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं