विज्ञापन

'जंतर-मंतर 2.0' को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट! 43 हजार जवानों की तैनाती, सील होगा नई दिल्ली एरिया; पड़ोसी राज्यों को भी निर्देश

विपक्ष और CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. 8 से 12 अक्टूबर तक 221 CAPF कंपनियां तैनात रहेंगी. 10 अक्टूबर को नई दिल्ली इलाका सील रहेगा.

'जंतर-मंतर 2.0' को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट! 43 हजार जवानों की तैनाती, सील होगा नई दिल्ली एरिया; पड़ोसी राज्यों को भी निर्देश
10 अक्टूबर को प्रोटेस्ट के मद्देनजर अलर्ट मोड में दिल्ली पुलिस. (Photo: IANS)
  • 10 अक्टूबर को प्रोटेस्ट को देखते हुए जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम कि जा रहे हैं.
  • MHA ने दिल्ली पुलिस को 110 अतिरिक्त CAPF कंपनियां दीं. कुल 221 कंपनियां 8 से 12 अक्टूबर तक तैनात रहेंगी.
  • 23 हजार CAPF जवानों के साथ 20 हजार दिल्ली पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के हल्लाबोल और सीजेपी प्रोटेस्ट के मद्देनजर जंतर-मंतर के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजधानी में 23 हजार CAPF जवानों की तैनाती की जा रही है. 8 से 12 अक्टूबर तक दिल्ली में 221 कंपनियां तैनात रहेंगी. गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को अतिरिक्त 110 CAPF कंपनियां दी हैं. इनमें 85 CRPF, 10 SSB, 7 RAF, 7 ITBP और 1 CISF कंपनी शामिल है. दिल्ली पुलिस के करीब 20 हजार पुलिसकर्मी भी प्रदर्शन के दौरान तैनात रहेंगे. दूसरे राज्यों से भी कंपनियां बुलाई गई हैं. 

किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में 93 कंपनियां लगाई गई थीं. अब 10 अक्टूबर से जंतर-मंतर पर दोबारा बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जुटेंगे. इस दौरान आसपास के राज्यों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. इनमें उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्य शामिल हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

सील होगा नई दिल्ली इलाका

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के मद्दनेजर पूरा नई दिल्ली एरिया सील रहेगा. दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी. 

  • नई दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन बंद करवाए जा सकते हैं. 
  • नई दिल्ली के मार्केट भी जरूरत पड़ने पर बंद करवाए जा सकते हैं.
  • मल्टीलेयर्ड बैरिकेडिंग होगी.
  • सीसीटीवी कैमरे के जरिए कंट्रोल रूम से निगरानी होगी.
  • FRS कैमरे भी लगाए जाएंगे.
  • BNSS 163 लागू रहेगी.
  • किसी तरह के प्रोटेस्ट या लोगों के इकठ्ठा होने की अनुमति नहीं होगी.
  • रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी निगरानी रहेगी
  • खास तौर पर क्रिमिनल एलिमेंट प्रदर्शनकारी बनकर न घुस पाए इसे लेकर खास निगरानी की जाएगी.

मुंबई के शिवाजी पार्क में हजारों लोगों की मौजूदगी वाले एक बड़े प्रदर्शन का नेतृत्व करने के बाद, 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. सीजेपी के सौरव दास ने कहा है कि अगर हमें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की छूट नहीं मिली, तो पूरा दिल्ली जंतर-मंतर बन जाएगा.

यह भी पढ़ें | AMU में भी 'जंतर-मंतर', 17 दिन से भूख हड़ताल पर क्यों बैठे हैं यासिर, जबरन हटाने की कोशिश पर रात भर हंगामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jantar Mantar, Delhi Police, Cockroach Janata Party, Jantar Mantar CJP Protest News, Opposition Protest Against Election Commission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com