विज्ञापन
This Article is From May 14, 2023

CBI चीफ के लिए 3 IPS अधिकारियों का नाम किया गया शार्टलिस्ट, ये हैं रेस में सबसे आगे

सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद का नाम इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा है. सूद राज्य कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं. महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त जायसवाल ने 26 मई, 2021 को सीबीआई की बागडोर संभाली थी.

CBI चीफ के लिए 3 IPS अधिकारियों का नाम किया गया शार्टलिस्ट, ये हैं रेस में सबसे आगे
1986 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं.
नई दिल्ली:

एक उच्च स्तरीय समिति ने शनिवार शाम को एक बैठक की और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक पद के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति को भेजा है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. इस उच्च स्तरीय समिति में प्रधानमंत्री, भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) और लोकसभा में विपक्ष के नेता शामिल होते हैं.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘समिति ने बैठक की और मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति को तीन नाम भेजे, जो उनमें से एक को इस पद के लिए चुनेगी.'' सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान कर्नाटक, दिल्ली और अन्य राज्यों के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर चर्चा की गई. सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल का दो साल का निर्धारित कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो जायेगा.

सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद का नाम इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा है. सूद राज्य कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं. महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त जायसवाल ने 26 मई, 2021 को सीबीआई की बागडोर संभाली थी.

सीबीआई निदेशक का चयन दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति द्वारा किया जाता है. कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान, नये केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और लोकपाल सदस्य की नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा की गई. 

यह भी पढ़ें : 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, CJI, CBI Director Post, Congress Leader Adhir Ranjan Chowdhary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com