विज्ञापन

नागपुर में डॉक्टर ने खुद एनेस्थीसिया लेकर दी जान, घटना से सब हैरान, क्यों उठाया बड़ा कदम ?

Nagpur News: नागपुर के फेमस डॉक्टर ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर खुदखुशी कर ली. उन्होंने खुद को अस्पताल की चौथी मंजिल पर बंद कर लिया था. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर वह तनाव में थे.

नागपुर में डॉक्टर ने खुद एनेस्थीसिया लेकर दी जान, घटना से सब हैरान, क्यों उठाया बड़ा कदम ?
नागपुर:

नागपुर से आत्महत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के धंतोली इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर डॉ. ईश्वरचंद्र नरहरी चंदेवार ने  एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि वह कथित तौर पर पारिवारिक विवाद की वजह से मानसिक तनाव में थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. वहीं इस घटना के बारे में जब लोगों को पता चला तो सब हैरान रह गए. क्योंकि 42 साल के डॉक्टर ईश्वरचंद्र नागपुर के फेमस डॉक्टर माने जाते थे. लेकिन बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से तनाव में थे. ऐसे में उनके जानने वाले सब हैरान हैं. 

नागपुर पुलिस जांच में जुटी 

नागपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर के कमरे में एनेस्थीसिया का इंजेक्शन मिला है, जिससे शक है इसी के ओवरडोज़ की वजह से उनकी मौत हुई है. वह धनतोली के न्यूरॉन हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे और उनके पास आयुर्वेदिक मेडिसिन की डिग्री थी. सुबह 7 बजे डॉक्टर अपनी ड्यूटी के बाद कमरे में चले गए थे. जब ​​वह करीब डेढ़-दो घंटे तक बाहर नहीं आए, तो उनके साथियों ने उन्हें आवाज दी. दरवाजा अंदर से बंद था. ऐसे में बहुत देर तक जब उन्होंने जवाब नहीं दिया तो स्टाफ ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और उन्हें बेहोशी की हालत में पाया. बाद में मेडिकल जांच में उनकी मौत की पुष्टि हुई. 

सुसाइड नोट नहीं मिला

घटना के बाद मौके पर किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. डॉ. चंदेवार रविवार रात अपने घर से हॉस्पिटल आए थे. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्होंने मेडिकल चेकअप भी करवाया था. ऐसे में घटना के बाद उनका शव कमरे के अंदर मिला है, इसलिए पुलिस कई संभावनाओं के आधार पर जांच कर रही है. डॉक्टर की मौत की वजह एनेस्थीसिया का ओवरडोज बताई जा रही है. लेकिन जिससे यह साफ हो सकेगा कि क्या तनाव के कारण उन्होंने आत्महत्या की, इंजेक्शन की ओवरडोज़ गलती से हो गई या फिर सोते समय उन्हें जानलेवा हार्ट अटैक आया. 

पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे. इसलिए पारिवारिक मामलों की भी हर तरह से जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः लखनऊ अग्निकांड: दादी की तेरहवीं पर घर पहुंचा संयम का शव, ज‍िंदा जले कानपुर के 2 दोस्‍त; पर‍िवार में कोहराम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagpur News, Nagpur Doctor, Anesthesia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com