विज्ञापन

नागपुर में शर्मनाक वारदात: सोते हुए बच्चों से घिनौनी हरकत करने वाला मदरसा शिक्षक फरार, MP के छात्र ने खोली पोल

Nagpur Crime News: नागपुर के एक मदरसा टीचर पर दस नाबालिग छात्रों का यौन शोषण करने का आरोप है. घटना के बाद से टीचर फरार है. मामला तब सामने आया जब मध्य प्रदेश के एक पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत की है.

नागपुर में शर्मनाक वारदात: सोते हुए बच्चों से घिनौनी हरकत करने वाला मदरसा शिक्षक फरार, MP के छात्र ने खोली पोल
नागपुर में मदरसा टीचर ने किया छात्रों का यौन शोषण
नागपुर:

नागपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मदरसे के टीचर ने 10 नाबालिग छात्रों के साथ छेड़छाड़ और उनका यौन शोषण किया है. घटना तब सामने आई जब मध्य प्रदेश के रहने वाले एक 16 साल के छात्र ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद नागपुर की सक्करदरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है. वहीं शिकायत के बाद से मदरसा टीचर फरार बताया जा रहा है. जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है. घटना के बाद नागपुर के लोगों में आक्रोश दिख रहा है और मदरसा टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. 

मध्य प्रदेश के छात्र ने बताई टीचर की हकीकत 

मदरसा टीचर की हकीकत तब सामने आई जब 16 साल के एक छात्र ने मामले की शिकायत मदरसा मैनेजमेंट के पास दर्ज कराई. आरोपी टीचर का नाम अताय रसूल उर्फ तालिफ बताया जा रहा है. जो मदरसा में छात्रों को अरबी और उर्दू पढ़ाता था. वह नागपुर के ताजबाग इलाका में बनी गौसिया कॉलोनी के तोहित नगर इलाके का था. लेकिन मदरसे में लड़कों के साथ हॉस्टल में रह रहा था. इसी दौरान वह रात में छात्रों के साथ गलत हरकत करता था. 

मदरसा छोड़कर भागा टीचर 

पीड़ित छात्र के मुताबिक 18 जून 2016 को सुबह करीब 3 बजे के आसपास टीचर अताय रसूल लड़कों के हॉस्टल में आया और उसने पीड़ित छात्र के साथ छेड़छाड़ की थी. छात्र गहरी नींद में सो रहा था. जब उसने जागने पर विरोध किया तो रसूल ने उसे जान से मारने की धमकी दी और बुरे अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी. इतना ही नहीं उसने उसी रात में एक और मासूम लड़के के साथ गलत हरकत की थी. अगली सुबह पीड़ित ने पूरी घटना की जानकारी मदरसे के मैनेजर को दी थी. मदरसा के मैनेजर ने तुरंत अताय रसूल को बुलाया और उसे कड़ी फटकार लगाई. 

हालांकि, जब उसे पता चला कि इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज होने वाली है, तो आरोपी अताय मदरसा छोड़कर भाग गया. पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सक्करदरा पुलिस ने तुरंत पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस की जांच से पता चला है कि आरोपी अताय रसूल ने मदरसे में रहने वाले एक या दो नहीं, बल्कि 10 नाबालिग लड़कों का इसी तरह से यौन शोषण किया था. सक्करदरा पुलिस ने फरार टीचर का पता लगाने के लिए कई टीमें तैनात की हैं और उन्हें भरोसा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः नागपुर में डॉक्टर ने खुद एनेस्थीसिया लेकर दी जान, घटना से सब हैरान, क्यों उठाया बड़ा कदम ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagpur Police, Nagpur News In Hindi, Madrasa Board, Madrasa Teacher
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com