विज्ञापन

Gold Silver Prices Crash: सोना-चांदी धड़ाम, महज 2 घंटे में 10 हजार तक गिर गए दाम, अपने शहर का भाव जान लीजिए 

Gold Silver rates: सोने-चांदी के दाम में जहां 1 दिन पहले सोमवार को तेजी देखी गई थी, वहीं आज मंगलवार को भारी गिरावट देखी जा रही है. शेयर मार्केट की ओपनिंग फ्लैट रही, जहां मामूली गिरावट देखी गई, वहीं कमोडिटी मार्केट MCX पर सोने-चांदी के दाम भरभरा कर गिर गए. यहां चेक करें लेटेस्‍ट रेट्स.

Gold Silver Prices Crash: सोना-चांदी धड़ाम, महज 2 घंटे में 10 हजार तक गिर गए दाम, अपने शहर का भाव जान लीजिए 
Gold Silver Rates: सोने चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है.
(NDTV File Photo)

Gold Silver Crash: मिडिल ईस्‍ट में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हां-ना के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. मंगलवार 23 जून को सोने-चांदी की कीमतें महज 2 घंटे में धड़ाम हो गए. इससे पहले सोमवार को सोने-चांदी के दाम में तेजी देखी गई थी. आज, मंगलवार को घरेलू कमोडिटी मार्केट में सोना-चांदी 10,000 रुपये तक सस्‍ते हो गए हैं. दोपहर 12 बजे तक सोने के भाव करीब 2,000 रुपये तक गिर गए, जबकि चांदी करीब 8,000 रुपये तक सस्‍ती हो गई है. मौजूदा भाव की बात करें तो दोपहर करीब 12:10 बजे गोल्‍ड 1,920 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,198 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा, जबकि चांदी 3.43% या  7,910 रुपये की गिरावट के साथ 2,6,400 रुपये के भाव चल रही थी. 

दिल्‍ली, मुंबई और अन्‍य शहरों में सोने के दाम| Gold Prices

देश के अलग-अलग शहरों की बात करें तो स्‍थानीय ज्‍वैलरी मार्केट में भी सोने के दाम में गिरावट देखी गई है. नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,530 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,34,319 रुपये और 18 कैरेट 1,09,898 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. मुंबई में 24 कैरेट का भाव 1,46,950 रुपये, 22 कैरेट का भाव 1,34,704 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,10,213 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

पटना, जयपुर और कानपुर में भी सोने के दाम लगभग इसी दायरे में रहे, जहां 24 कैरेट का भाव 1,46,940 रुपये से 1,47,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच चल रहा है. वहीं 22 कैरेट सोना 1,34,695 रुपये से 1,34,796 रुपये के बीच और 18 कैरेट सोना 1,10,205 रुपये से 1,10,288 रुपये के बीच बिक रहा है. 

दिल्‍ली, पटना, जयपुर और अन्‍य शहरों में चांदी के भाव| Silver Prices

चांदी की कीमतों में भी शहरवार मामूली फर्क देखने को मिल रहा है. 23 जून को नई दिल्ली में चांदी 2,28,680 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि मुंबई में यह 2,29,430 रुपये प्रति किलो के भाव चल रही है. पटना में चांदी का भाव 2,28,490 रुपये प्रति किलो रहा, जयपुर में 2,28,580 रुपये और कानपुर में 2,28,670 रुपये प्रति किलो दर्ज हुआ. 

कुल मिलाकर देखा जाए तो चांदी के दाम 2,28,490 रुपये से 2,29,430 रुपये प्रति किलो के दायरे में रहे. बता दें कि अलग-अलग शहरों में टैक्स, मांग और स्थानीय बाजार की वजह से मामूली अंतर देखा जाता है. 

खबर अपडेट हो रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Prices, Gold Prices Crash, Gold Silver Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com