विज्ञापन

TMC नेता के घर मिला करोड़ों का सोना, रात 3 बजे पड़ी पुलिस की रेड तो खुला खजाना

बंगाल की शुभेंदु सरकार लगातार भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों पर शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में एक टीएमसी नेता की निशानदेही पर 4.5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है.

TMC नेता के घर मिला करोड़ों का सोना, रात 3 बजे पड़ी पुलिस की रेड तो खुला खजाना
Gold Treasure TMC Leader
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार की विदाई के बाद वहां पार्टी के भ्रष्ट नेताओं पर लगातार एक्शन हो रहा है. इसी कड़ी में बंगाल पुलिस तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता के साथ रात 3 बजे नादिया जिला परिषद सदस्य टीना भौमिक के घर लेकर पहुंची और वहां से 3 किलो सोना बरामद किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जबरन वसूली के एक मामले में सब्यसाची दत्ता से पूछताछ के दौरान कई जानकारियां सामने आईं. उनकी जानकारी के आधार पर बिधाननगर नॉर्थ पुलिस स्टेशन की एक टीम मंगलवार तड़के करीब 3 बजे नादिया ज़िला परिषद की सदस्य टीना भौमिक के घर पहुंची। तलाशी के दौरान, पुलिस ने कथित तौर पर घर से तीन किलोग्राम सोना बरामद किया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटनाक्रम जबरन वसूली के मामले में सब्यसाची दत्ता से आगे की पूछताछ के बाद सामने आया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Police, Shubhendu Adhikari, Sabyasachi Dutta, Mamata Banerjee (TMC), Gold Treasure Found
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com