विज्ञापन

बहू बनी रक्षक: तेंदुए के सामने से मां को खींच लाई सुजाता, मैसूर में ढाई घंटे चला 'रेस्क्यू ऑपरेशन'

Mysuru Leopard News: मैसूरु के सिद्धार्थ लेआउट में एक तेंदुआ रिहायशी घर में घुसा. बहू की सूझबूझ से बुजुर्ग महिला सुरक्षित, वन विभाग ने रेस्क्यू किया. पढ़िए पूरी खबर.

बहू बनी रक्षक: तेंदुए के सामने से मां को खींच लाई सुजाता, मैसूर में ढाई घंटे चला 'रेस्क्यू ऑपरेशन'

Mysuru Leopard News: कर्नाटक के मैसूरु शहर से एक चौंकाने वाली लेकिन राहत भरी घटना सामने आई है. सिद्धार्थ लेआउट इलाके में एक तेंदुआ रिहायशी घर में घुस गया और करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक घर के अंदर मौजूद रहा, लेकिन इस दौरान उसने किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. हैरानी की बात यह रही कि जिस कमरे में तेंदुआ छिपा था, उसी कमरे में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला बेड पर लेटी हुई थीं, फिर भी तेंदुआ पूरी तरह शांत रहा.

सुबह 7:30 बजे इलाके में तेंदुए की सूचना मिली थी

घटना सुरेश नामक व्यक्ति के घर की है. उनकी पत्नी सुजाता ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे वन विभाग की ओर से सूचना दी गई थी कि इलाके में तेंदुआ घूमते देखा गया है. इसके बाद परिवार ने एहतियात के तौर पर घर के सभी दरवाजे बंद कर लिए थे.

Mysuru Leopard News: घर में घुसा तेंदुआ

Mysuru Leopard News: घर में घुसा तेंदुआ

5-10 मिनट खुला दरवाजा और घर में घुस आया तेंदुआ

सुजाता के अनुसार, किसी काम से मुख्य दरवाजा करीब 5 से 10 मिनट के लिए खोला गया, इसी दौरान तेंदुआ चुपचाप घर के अंदर दाखिल हो गया. किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी और तेंदुआ सीधे एक कमरे में चला गया.

बुजुर्ग महिला के कमरे में बेड के नीचे छिपा रहा तेंदुआ

उस समय घर के हॉल में सुरेश और सुजाता मौजूद थे, जबकि सुरेश की मां शैलजा, जिनकी उम्र करीब 90 साल है और जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, अपने कमरे में बेड पर आराम कर रही थीं. उसी कमरे में तेंदुआ बेड के नीचे जाकर शांतिपूर्वक छिप गया.

घरेलू सहायिका भी कमरे में गई, पर तेंदुआ नहीं दिखा, फिर ऐसे दिखा

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सुजाता और घर में काम करने वाली महिला बुजुर्ग शैलजा को दवा लगाने के लिए उसी कमरे में गईं, लेकिन उस समय भी उन्हें एहसास नहीं हुआ कि बेड के नीचे एक तेंदुआ छिपा हुआ है. कुछ समय बाद जब घरेलू सहायिका ने दोबारा कमरे में झांका, तब उसकी नजर तेंदुए पर पड़ी. इसके बाद घर में हड़कंप मच गया. परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला, कमरे को बाहर से बंद किया और वन विभाग को सूचना दी.

दो घंटे से ज्यादा समय तक घर में रहा तेंदुआ

वन विभाग के अनुसार, तेंदुआ करीब दो से ढाई घंटे तक घर के अंदर मौजूद रहा, लेकिन उसने किसी पर भी हमला नहीं किया. पूरे इलाके को खाली कराया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई.

वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन, तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा गया

सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची. सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद तेंदुए को सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया गया.

तीन साल का है तेंदुआ, चामुंडी पहाड़ियों से भटकने की आशंका

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पकड़ा गया तेंदुआ करीब तीन साल का है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वह पास की चामुंडी पहाड़ियों से भटककर रिहायशी इलाके में आ गया था.

इलाके में फैली दहशत, बाद में मिली राहत

घटना के बाद सिद्धार्थ लेआउट इलाके में डर का माहौल बन गया था, लेकिन तेंदुए के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि अगर इस तरह की कोई स्थिति बने, तो घबराने की बजाय तुरंत प्रशासन को सूचना दें और स्वयं खतरा मोल न लें.

यह भी पढ़ें : 14 महीनों में 149 तेंदुओं की मौत; RTI में बड़ा खुलासा, टाइगर स्टेट क्यों बन रहा तेंदुए का 'कब्रिस्तान' जानिए

यह भी पढ़ें : नासिक TCS में धर्मांतरण के लिए युवक पर टॉर्चर; जानिए वायरल वीडियो की इनसाइड स्टोरी

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, मुंबई‑गोवा में बड़ा एक्शन; ऐसा चलता था करोड़ों का खेल

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद MP में गिरफ्तारी प्रक्रिया बदली, अब लिखित कारण देना होगा; PHQ ने जारी किया आदेश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com