- अमरावती सेक्स स्कैंडल के आरोपी अयान अहमद के बर्थडे पार्टी में पुलिस कर्मी भी शामिल हुआ
- आरोपी के जन्मदिन के जश्न में एक API सहायक पुलिस निरीक्षक और दो अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे
- पुलिसकर्मियों ने अयान को सड़क पर अपने हाथों से केक खिलाया और जश्न में उनकी सक्रिय भागीदारी देखी गई
नाम-अयान अहमद, उम्र-19 साल, काम- मासूम लड़कियों को फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाना. अमरावती में 350 अश्लील VIDEO बनाकर नाबालिगों को ब्लैकमेल करने वाले परतवाडा यौन उत्पीड़न के मुख्य आरोपी अयान अहमद को लेकर एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसके बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. आरोपी के जन्मदिन के जश्न में पुलिसकर्मी और अधिकारी भी शामिल नजर आ रहे हैं.
अयान के जन्मदिन के जश्न में पुलिस क्यों हुई शामिल?
वीडियो दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है. आरोपी अयान के बर्थडे का जश्न सड़क पर मन रहा है. इस जश्न में कथित तौर पर एक API सहायक पुलिस निरीक्षक और दो पुलिस कर्मचारी भी शामिल होते दिखे. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोककर आरोपी अयान को अपने हाथों से केक भी खिलाया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब

आरोपी ने पुलिसकर्मी को खिलाया केक
वीडियो में आरोपी अयान बीच सड़क पर जन्मदिन का जश्न मना रहा है. सफेद हुडी पहने आरोपी सड़क पर लगी एक टेबल पर चार केक काटता दिखा. साथ ही आसपास खड़े लोग तालिया बजाते खुश होते दिख रहे हैं. इतना ही सहीं सड़क और आसमान में आतिशबाजी हो रही है. लोग अयान को केक खिलाते और उसे गले से लगाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एक पुलिस वाला अयान को अपने हाथों से केक खिलाता नजर आ रहा है. वहीं आरोपी अन्य पुलिसकर्मियों को भी केक खिला रहा है. बीच सड़क पर जन्मदिन का ये जश्न कई सवाल खड़े कर रहा है. वहीं इसमें पुलिसकर्मियां का शामिल होना भी सवालों के घेरे में है.
लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो बनाने वाले अयान की बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी
— NDTV India (@ndtvindia) April 17, 2026
अमरावती के परतवाडा यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी अयान अहमद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों के साथ सड़क पर जन्मदिन मनाता दिख रहा है, बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिसंबर का है… pic.twitter.com/vrkf4ScvLw
19 साल का लड़के ने 350 अश्लील वीडियो बनाए
अमरावती के आरोपी अयान की उम्र को देखकर ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि वह इसना घिनौना काम भी कर सकता है. वह सेक्स स्कैंडल का मुख्य आरोपी है. वह सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों के संपर्क करता था. कोचिंग क्लास के जरिए वह मासूम लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर कथोरा नाका स्थित एक रेजिडेंसी के फ्लैट की तीसरी मंजिल पर लेकर जाता था. वहां न सिर्फ उनका यौन शोषण करता था बल्कि ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील वीडियो भी बनाता था. इस काम में उसके साथी उसका साथ देते थे.
ये भी पढ़ें- अमरावती सेक्स स्कैंडल: कोचिंग गर्ल्स को खास जगह लाकर गंदे VIDEO बनाता था अयान, बदले में दोस्त को क्या देता?
लड़कियों के फ्लैट पर ले जाकर करता था गंदा काम
जांच के मुताबिक, अयान जिस फ्लैट में लड़कियों को लेकर जाता था. उसके लिए अपने एक दोस्त को प्रति विजिट 500 रुपये देते था. पुलिस ने उस फ्लैट से जुड़े एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया है. बता दें कि इस मामले में छह पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है. उनको हेडक्वार्टर अटैच कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. मामले में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है. आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 टैबलेट जब्त किया गया, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. अब तक कुल 18 अश्लील वीडियो और 39 आपत्तिजनक फोटो बरामद किए जा चुके हैं. मामले की जांच लगातार जारी है.
ये भी पढ़ें- अमरावती सेक्स स्कैंडल: 18 वीडियो-39 फोटो बरामद, क्या अयान गैंग से जुड़े थे 6 पुलिसकर्मी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं